{"_id":"64891434e24f2bd2a7096734","slug":"investment-facility-will-have-to-be-given-in-direct-plan-without-distributors-2023-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"SEBI: वितरकों के बिना डायरेक्ट प्लान में देनी होगी निवेश की सुविधा, सेबी सितंबर 2023 से लागू करेगा नया ढांचा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
SEBI: वितरकों के बिना डायरेक्ट प्लान में देनी होगी निवेश की सुविधा, सेबी सितंबर 2023 से लागू करेगा नया ढांचा
Wed, 14 Jun 2023 06:43 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Wed, 14 Jun 2023 06:43 AM IST
सार
सेबी ने कहा, पिछले कुछ वर्षों से म्यूचुअल फंड की डायरेक्ट प्लान स्कीम में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। यह स्कीम रेगुलर प्लान की तुलना में सस्ती है क्योंकि वितरकों को कमीशन नहीं मिलता है।
विज्ञापन
सेबी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुरक्षा के मद्देनजर सेबी ने फंड हाउसों से कहा है कि वे निवेशकों को डायरेक्ट प्लान में निवेश की सुविधा बिना वितरकों की मदद के दें। इसके लिए एग्जिक्यूशन वोनली प्लेटफॉर्म भी है। इस पर डायरेक्ट प्लान का लेनदेन हो सकता है। नया ढांचा एक सितंबर से लागू होगा।
सेबी ने मंगलवार को कहा, पिछले कुछ वर्षों से म्यूचुअल फंड की डायरेक्ट प्लान स्कीम में निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ी है। यह स्कीम रेगुलर प्लान की तुलना में सस्ती है क्योंकि वितरकों को कमीशन नहीं मिलता है। इस वजह से ढेर सारे प्लेटफॉर्म मशरूम की तरह इस सुविधा को देने के लिए बाजार में आ गए हैं। सेबी ने पाया कि निवेश सलाहकारों के साथ तमाम संस्थान और स्टॉक ब्रोकर्स फंड खरीदने और बेचने की सुविधा दे रहे हैं। इस तरह के प्लेटफॉर्म पर वे निवेशक भी आते हैं जो उनके ग्राहक नहीं हैं। अभी इस तरह के प्लेटफॉर्म के लिए कोई नियामकीय ढांचा नहीं है।
सुभाष चंद्रा ने सेबी के आदेश को दी चुनौती
एस्सेल समूह के चेयरमैन सुभाष चंद्रा व जी इंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लि. (जेडईईएल) के प्रबंध निदेशक-सीईओ पुनीत गोयनका ने सेबी के अंतरिम आदेश को प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) में चुनौती दी है। सेबी ने अपने आदेश में दोनों को किसी भी सूचीबद्ध कंपनी में निदेशक या अन्य प्रमुख प्रबंधकीय पद लेने से रोक लगा दिया है। सूत्रों बताया कि सैट बृहस्पतिवार को सुनवाई कर सकता है।