{"_id":"667a0ab43a7143b105018319","slug":"investment-company-prosus-reduces-valuation-of-edtech-company-byjus-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"बायजू पर बढ़ा संकट: प्रोसस ने शून्य किया मूल्यांकन, डूब गए 4,800 करोड़","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
बायजू पर बढ़ा संकट: प्रोसस ने शून्य किया मूल्यांकन, डूब गए 4,800 करोड़
Tue, 25 Jun 2024 05:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Tue, 25 Jun 2024 05:39 AM IST
सार
प्रोसस उन चार निवेशक कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने बायजू के प्रबंधन और इसके 20 करोड़ डॉलर के राइट इश्यू के खिलाफ एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया है। प्रोसस ने बायजू के अलावा कई भारतीय स्टार्टअप में निवेश किया है।
विज्ञापन
बायजू
- फोटो : X.com: @BYJUS
विस्तार
निवेश कंपनी प्रोसस ने एडटेक कंपनी बायजू में 57.8 करोड़ डॉलर (करीब 4,800 करोड़ रुपये) की अपनी पूरी हिस्सेदारी को बट्टे खाते में डाल दिया है। साथ ही, बायजू का मूल्यांकन भी शून्य कर दिया है। कंपनी में प्रोसस की 9.6 फीसदी हिस्सेदारी थी। इस कदम के बाद संकट से जूझ रही बायजू के मूल्यांकन को तगड़ा झटका लगेगा।
विज्ञापन
प्रोसस उन चार निवेशक कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने बायजू के प्रबंधन और इसके 20 करोड़ डॉलर के राइट इश्यू के खिलाफ एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया है। प्रोसस ने बायजू के अलावा कई भारतीय स्टार्टअप में निवेश किया है। इससे पहले वित्तीय फर्म एचएसबीसी ने भी 21 मई को बायजू के भविष्य पर गंभीर संदेह की बात कहकर उसका मूल्यांकन शून्य कर दिया था।
विज्ञापन