फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Investment by Indians in BVI under govt scanner

कई भारतीयों ने किया ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड में निवेश

Sat, 14 May 2016 05:41 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 14 May 2016 05:41 AM IST
सार

  • पनामा पेपर्स लीक की जांच कर रहे मल्टी एजेंसी ग्रुप का दावा
  • बीवीआई से संपर्क करने से पहले पूरी छानबीन करने की तैयारी

विज्ञापन
Investment by Indians in BVI under govt scanner
पनामा पेपर - फोटो : Desk

विस्तार

‘पनामा पेपर्स’ लीक में सामने आए सैकड़ों भारतीय के नामों की जांच में पता चला है कि इनमें से काफी सारी ऑफशोर संपत्ति का निवेश कर चोरी के माकूल माने जाने वाले ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड (बीवीआई) में किया गया।

विज्ञापन


सरकार ने इस मामले में जांच के लिए सेंट्रल बोर्ड ऑफ डायरेक्ट टैक्स (सीबीडीटी) के नेतृत्व में मल्टी एजेंसी ग्रुप (एमएजी) गठित किया है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, कई मामलों के तार बीवीआई से जुड़े हैं। अब एमएजी टैक्स सूचना आदान-प्रदान समझौते (टीआईईए) के तहत इस देश से जानकारी हासिल करने की कोशिश करेंगी।
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि सीबीडीटी ने जमीनी जांच दलों को निर्देश दिया है कि वे बीवीआई से संपर्क करने से पहले सभी मामलों की पूरी छानबीन कर लें। इसमें मामलों की पृष्ठभूमि देखने के अलावा अन्य जरूरी सूचनाएं जुटाना शामिल हैं। गौरतलब है कि ब्रिटिश वर्जिन आइसलैंड का नाम सूचना तकनीकी विभाग, प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई जैसी कई एजेंसियों की कालेधन से जुड़ी कई जांच में सामने आ चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed