{"_id":"61b9e2b04e568467b674b189","slug":"internet-will-not-be-dominated-by-big-companies-minister-of-state-for-information-technology-assured","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरोसा: इंटरनेट पर नहीं होगा बड़ी कंपनियों का दबदबा, सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ने कही ये बड़ी बात","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
भरोसा: इंटरनेट पर नहीं होगा बड़ी कंपनियों का दबदबा, सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री ने कही ये बड़ी बात
Wed, 15 Dec 2021 06:15 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 15 Dec 2021 06:15 PM IST
सार
Minister Of State IT Assured: सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को कहा कि देश में इंटरनेट पर बड़ी कंपनियों का दबदबा नहीं रहेगा। सरकार भलाई के साधन के रूप में इंटरनेट के इस्तेमाल का पूरी तरह से समर्थन करती है।
विज्ञापन
इंटरनेट ऑफ थिंग्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंटरनेट आज लोगों की जरूरत बन चुका है। इसकी मदद से लोगों के काम आसान हो गए हैं। इसके मद्देनजर सरकार की ओर से कहा गया है कि यह सुनिश्चित किया जाएगा कि इंटरनेट पर सिर्फ बड़ी कंपनियों का दबदबा न रहे। सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री राजीव चंद्रशेखर ने बुधवार को यह भरोसा दिलाया।
चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार भलाई के साधन के रूप में इंटरनेट के इस्तेमाल का पूरी तरह से समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए वो सभी उपाय किए जाएंगे जिनसे इंटरनेट मुक्त रहे और यहां कुछ बड़ी कंपनियों का दबदबा न हो। सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि बिचौलिए और बड़े मंच जैसे मेटा समेत इनके उपयोगकर्ताओं के बीच आपसी सम्मान और जवाबदेही की संस्कृति विकसित हो। 'फ्यूल फॉर इंडिया 2021' कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में इंटरनेट के एक अरब से अधिक उपयोगकर्ता होने वाले हैं, इसलिए हम यह भी सुनिश्चित करना चाहते हैं कि इंटरनेट महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों, पेंशनभोगियों समेत सभी उपयोगकर्ताओं के लिए इंटरनेट का इस्तेमाल पूरी तरह से सुरक्षित और भरोसेमंद हो। चंद्रशेखर ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करने की कोशिश करेगी कि इंटरनेट तक प्रत्येक भारतीय की समान पहुंच हो।