{"_id":"66b6b67e67298c4621087d73","slug":"interest-up-to-7-40-percent-on-fixed-deposits-of-government-banks-2024-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fixed Deposit: सरकारी बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.40 फीसदी तक ब्याज; RBI ने जमा दिक्कतों से निपटने की सलाह","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Fixed Deposit: सरकारी बैंकों के फिक्स्ड डिपॉजिट पर 7.40 फीसदी तक ब्याज; RBI ने जमा दिक्कतों से निपटने की सलाह
Sat, 10 Aug 2024 11:51 AM IST
विशांत श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विशांत श्रीवास्तव
Updated Sat, 10 Aug 2024 11:51 AM IST
सार
सरकारी बैकों में अब फिक्सड डिपॉसिट पर सालाना 7.40 फीसदी तक ब्याज मिल रहा है। हालांकि आरबीआई ने बैंकों को जमा दिक्कतों से निपटने की सलाह दी है।
विज्ञापन
fixed deposit new fd
- फोटो : istock
विस्तार
भारतीय रिजर्व बैंक के लंबे समय से रेपो दर को स्थिर रखने के बावजूद सरकारी बैंकों ने हाल के समय में फिक्स्ड डिपॉजिट पर कई बार ब्याज बढ़ा दिया है। अब अधिकतम दर बढ़कर 7.40 फीसदी तक पहुंच गई है।
विज्ञापन
प्रमुख बैंकों में बैंक ऑफ बड़ौदा 399 दिन के जमा पर 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। बैंक ऑफ इंडिया 666 दिन के जमा पर 7.30 फीसदी, बैंक ऑफ महाराष्ट्र 777 दिन के जमा पर 7.25 फीसदी और केनरा बैंक 444 दिन के जमा पर 7.25 फीसदी ब्याज दे रहा है। सेंट्रल बैंक 444 दिन के जमा पर 7.30 फीसदी, इंडियन बैंक 444 दिन और पंजाब नेशनल बैंक 444 दिन के जमा पर 7.25 -7.25 फीसदी ब्याज दे रहे हैं। यूनियन बैंक 333 दिन के जमा पर सर्वाधिक 7.40 फीसदी ब्याज दे रहा है। पिछले दो महीने में ज्यादातार सरकारी बैंकों ने एफडी और कर्ज दोनों को महंगा कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, बैंकों की कर्ज की दर में जमा से ज्यादा वृद्धि हो रही है। इसलिए बैंकों के पास फंड की कमी हो रही है। हाल में कर्ज की वृद्धि दर 16 फीसदी और जमा की वृद्धि दर 10 फीसदी रही है। बृहस्पतिवार को आरबीआई ने भी बैंकों को जमा की दिक्कत से निपटने के लिए सलाह दी।
विज्ञापन
केनरा बैंक का कर्ज हुआ 0.05 फीसदी महंगा
केनरा बैंक ने सभी अवधि के कर्ज को 0.05 फीसदी महंगा कर दिया है। इससे होम लोन, कंज्यूमर लोन सहित सभी तरह के कर्ज पर ज्यादा ब्याज देना होगा। एक साल के कर्ज की दर अब 9 फीसदी होगी। तीन साल की 9.40 फीसदी और दो साल की दर 9.30 फीसदी होगी। एक माह, तीन माह व छह महीने की दर 8.35 से 8.80 फीसदी के बीच होगी। नई दरें 12 अगस्त से लागू होंगी।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
