फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Insurance Rules policy return on discrepancy even after a year training mandatory for selling bima products

Insurance Rules: गड़बड़ी मिलने पर एक साल में भी वापस कर सकते हैं पॉलिसी, ट्रेनिंग के बाद ही बीमा उत्पाद बिक्री

Thu, 20 Feb 2025 04:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 20 Feb 2025 04:17 AM IST
सार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, सरकार बीमा क्षेत्र में कई बदलाव लाने में लगी हुई है। इससे ग्राहक मिस-सेलिंग से बच सकेंगे। इनमें पॉलिसी का फ्री-लुक पीरियड यानी वापस करने की अवधि एक साल तक करना प्रमुख मुद्दा है।

विज्ञापन
Insurance Rules policy return on discrepancy even after a year training mandatory for selling bima products
निर्मला सीतारमण - फोटो : PTI

विस्तार

सरकार बीमा में बड़े बदलाव कर रही है जिससे अधिक लोग इसके दायरे में आ सकेंगे। इसके तहत अगर किसी ग्राहक को बीमा पॉलिसी में कोई गड़बड़ी मिलती है तो वह एक साल में कभी भी पॉलिसी को वापस कर सकता है। अभी यह एक महीना है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, बीमा कंपनियों को इस पर फैसला करने को कहा गया है।

विज्ञापन


हाल में मुंबई में एक कार्यक्रम में सीतारमण ने कहा, सरकार बीमा क्षेत्र में कई बदलाव लाने में लगी हुई है। इससे ग्राहक मिस-सेलिंग से बच सकेंगे। इनमें पॉलिसी का फ्री-लुक पीरियड यानी वापस करने की अवधि एक साल तक करना प्रमुख मुद्दा है। एक ही लाइसेंस से कई तरह की बीमा सेवा मिल सकेंगी। इससे गलत तरीके से पॉलिसी बेचने का काम कम होगा।
विज्ञापन


वित्तीय सेवा विभाग के सचिव नागराजू ने बताया, छोटे व्यापार करने वाले या घर खरीदने वाले लोग कई बार मजबूर होकर बीमा ले लेते हैं। इसे दूर करने का हमारा प्रयास है। इसके अलावा एक ही कंपनी जीवन और गैर जीवन बीमा यानी हेल्थ इंश्योरेंस समेत सभी बीमा उत्पाद दे पाएंगी। साथ ही आगे चलकर सिर्फ प्रशिक्षित एजेंट्स ही बीमा उत्पाद बेच पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed