{"_id":"62d8ae30d6a52776e33f520d","slug":"insolvency-resolution-proceedings-against-kishore-biyani-led-future-retail","type":"story","status":"publish","title_hn":"Future Group-Amazon: बियाणी और अमेजन को झटका, फ्यूचर रिटेल दिवालिया घोषित, BOI की याचिका पर कार्रवाई का आदेश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Future Group-Amazon: बियाणी और अमेजन को झटका, फ्यूचर रिटेल दिवालिया घोषित, BOI की याचिका पर कार्रवाई का आदेश
Thu, 21 Jul 2022 07:08 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 21 Jul 2022 07:08 AM IST
सार
एनसीएलटी की मुंबई बेंच के इस फैसले से फ्यूचर रिटेल समूह के मालिक किशोर बियाणी और अमेजन को झटका लगा है। इसी साल अप्रैल में बैंक ऑफ इंडिया ने फ्यूचर रिटेल के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की अपील की थी।
विज्ञापन
BIG BAZAAR
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय कंपनी कानून न्यायाधिकरण (एनसीएलटी) ने कर्ज में डूबी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड (एफआरएल) के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की बैंक ऑफ इंडिया की अपील को स्वीकार कर लिया है। साथ ही इस बारे में अमेजन की आपत्ति खारिज करते हुए विजय कुमार अय्यर को एफआरएल का समाधान पेशेवर नियुक्त किया है।
विज्ञापन
एनसीएलटी की मुंबई बेंच के इस फैसले से फ्यूचर रिटेल समूह के मालिक किशोर बियाणी और अमेजन को झटका लगा है। इसी साल अप्रैल में बैंक ऑफ इंडिया ने फ्यूचर रिटेल के खिलाफ दिवालिया प्रक्रिया शुरू करने की अपील की थी। अप्रैल में फ्यूचर रिटेल 3,493 करोड़ रुपये के भुगतान में चूक गई थी।
विज्ञापन
अमेजन ने लगाई थी याचिका
12 मई को अमेजन ने इस मामले में हस्तक्षेप की अपील दायर की थी। उसने कहा था कि यह बैंक ऑफ इंडिया और फ्यूचर रिटेल के बीच सांठगांठ है। इसलिए इस मामले को अभी शुरू करना उसके अधिकारों के साथ समझौता होगा। फ्यूचर रिटेल अपने कर्जदारों के साथ कुल 5,322 करोड़ रुपये का भुगतान करने में चूक गई है। अमेजन के साथ विवाद और अन्य कारणों से वह कर्जदारों का कर्ज नहीं चुका पाई।
विज्ञापन
रिलायंस के साथ टूटा 24,713 करोड़ का सौदा
अमेजन विवाद से फ्यूचर का रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ सौदा भी टूट गया। अप्रैल में रिलायंस ने कहा था, वह फ्यूचर समूह के साथ सौदे पर आगे नहीं बढ़ सकती है। फ्यूचर समूह ने 2020 में रिलायंस की कंपनी रिलायंस रिटेल के साथ 24,713 करोड़ के विलय की घोषणा की थी। इसमें फ्यूचर की 19 कंपनियां शामिल थीं।