{"_id":"67a5dbf614bcfcd10705a6f9","slug":"infosys-lays-off-around-700-mysuru-campus-recruits-faces-backlash-2025-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Infosys Layoffs: इंफोसिस में छंटनी की खबर, मैसुरू कैंपस से 700 लोगों को निकालने के कारण हो रही आलोचना","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Infosys Layoffs: इंफोसिस में छंटनी की खबर, मैसुरू कैंपस से 700 लोगों को निकालने के कारण हो रही आलोचना
Fri, 07 Feb 2025 03:40 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 07 Feb 2025 03:40 PM IST
सार
Infosys Layoffs: आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस में छंटनी की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार, इंफोसिस ने अक्तूबर 2024 में कैंपस भर्ती के जरिए बहाल किए गए लगभग 700 कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है। इस बारे में क्या अपडेट हैं, आइए जानें।
विज्ञापन
इंफोसिस
- फोटो : PTI
विस्तार
आईटी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस में छंटनी की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार, इंफोसिस ने अक्तूबर 2024 में कैंपस भर्ती के जरिए बहाल किए गए लगभग 300 कर्मियों की सेवा समाप्त कर दी है। ऐसा कदम उठाने के लिए कंपनी को आलोचना झेलनी पड़ रही है। द इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, श्रम अधिकार समूह, नैसेंट इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एम्प्लॉइज सीनेट (एनआईटीईएस) ने कंपनी के कदम की निंदा करते हुए इसे "चौंकाने वाला और अनैतिक" बताया। नैसेंट ने श्रम और रोजगार मंत्रालय के साथ औपचारिक शिकायत दर्ज करने की योजना की भी घोषणा की है।
विज्ञापन
इंफोसिस में छंटनियों का कारण क्या है?
रिपोर्ट के अनुसार, इंफोसिस ने कहा कि छंटनी आंतरिक योग्यता परीक्षाओं के बाद की गई। कंपनी के मैसूरु परिसर में आयोजित इन परीक्षाओं को फ्रेशर्स के लिए आधारभूत प्रशिक्षण के बाद पास करना अनिवार्य होता है। खबरों के अनुसार, जो फ्रेशर्स अपने तीन प्रयासों में न्यूनतम आवश्यकताओं को पूरा करने में विफल रहे, उन्हें अल्टीमेटम पत्र सौंपे गए और नौकरी छोड़ने के लिए कहा गया। हालांकि, कर्मचारियों का आरोप है कि परीक्षा के पाठ्यक्रम और मानदंडों को बदल दिया गया था, जिससे उनके लिए पास करना कठिन हो गया। ईटी की रिपोर्ट में यह बात कही गई है।
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद की गई बड़े पैमाने पर छंटनी
प्रभावित कर्मचारियों में से अधिकांश 2022 के इंजीनियरिंग बैच के हैं। उन्हें अपनी ऑनबोर्डिंग के लिए 2.5 साल से अधिक समय तक इंतजार किया था। पिछले साल, 1,000 से अधिक इंजीनियरिंग स्नातकों को अंततः सिस्टम इंजीनियर (एसई) और डिजिटल एसई के रूप में शामिल किया गया था, जिनका वार्षिक वेतन 3.2 लाख रुपये से 3.7 लाख रुपये के बीच था।
विज्ञापन
छंटनी पर कंपनी ने क्या कहा?
एक ईमेल के जवाब में बेंगलुरू मुख्यालय वाली आईटी सेवा कंपनी ने कहा, "इंफोसिस में हमारी नियुक्ति प्रक्रिया काफी कठोर है, जहां सभी नए कर्मचारियों से हमारे मैसूरु परिसर में व्यापक आधारभूत प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद आंतरिक मूल्यांकन में सफल होने की अपेक्षा की जाती है।" कंपनी ने कहा कि सभी नए कर्मचारियों को मूल्यांकन परीक्षा पास करने के लिए तीन अवसर मिलते हैं, ऐसा न करने पर वे संगठन में काम जारी नहीं रख पाएंगे। कंपनी ने जोर देकर कहा कि यह प्रावधान "उनके अनुबंध में भी उल्लिखित है।"
इन्फोसिस ने कहा, "यह प्रक्रिया दो दशकों से अधिक समय से अस्तित्व में है और यह हमारे ग्राहकों के लिए उच्च गुणवत्ता वाली प्रतिभा की उपलब्धता सुनिश्चित करती है।" घटनाक्रम से जुड़े सूत्रों ने बताया कि छंटनी से प्रभावित नए लोगों की संख्या 300 से कुछ अधिक है।