फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   infosys ceo salil parekh to meet fm minister nirmala sitharaman on income tax portal issue

Income Tax Portal Issue: वित्त मंत्री ने इंफोसिस के सीईओ के समक्ष जताई नाराजगी, 15 सितंबर तक गड़बड़ी दुरुस्त करने का निर्देश

Mon, 23 Aug 2021 01:51 PM IST
‌डिंपल अलावाधी एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Mon, 23 Aug 2021 01:51 PM IST
सार

आयकर विभाग के नए ई-फाइलिंग पोर्टल में लगातार आ रही समस्याओं को लेकर वित्त मंत्रालय सख्त है।

विज्ञापन
infosys ceo salil parekh to meet fm minister nirmala sitharaman on income tax portal issue
इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख इनकम टैक्स पोर्टल के मुद्दे पर एफएम मंत्री निर्मला सीतारमण से मिलेंगे - फोटो : ANI

विस्तार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आयकर कर का नया ई-फाइलिंग पोर्टल शुरू होने के ढाई महीने बाद भी गड़बड़ियां होने पर इंफोसिस के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सलिल पारेख के समक्ष सख्त नाराजगी प्रकट की। पारेख सोमवार को सीतारमण से मिलने वित्त मंत्रालय पहुंचे थे। वित्त मंत्री ने उन्हें इसलिए तलब किया था कि अब तक दिक्कतों का समाधान क्यों नहीं किया गया। 

विज्ञापन


सीतारमण ने सलिल पारेख को निर्देश दिया कि आयकर के इस पोर्टल में आ रही दिक्क्तों को 15 सितंबर तक दूर कर दिया जाए।

विज्ञापन


इससे पूर्व आयकर विभाग ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि वित्त मंत्रालय ने सलिल पारेख को 23 अगस्त को स्पष्टीकरण देने के लिए बुलाया है। करदाताओं की आसानी के लिए वित्त मंत्रालय ने सात जून को काफी जोरशोर से आयकर विभाग का नया पोर्टल जारी किया था। लेकिन लॉन्च के तुरंत बाद वेबसाइट में तकनीकी समस्या देखने को मिली, जिसकी वजह से करदाता परेशान हैं। हालांकि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा है कि अगले कुछ दिनों में नए आयकर पोर्टल में तकनीकी खामियां काफी हद तक ठीक हो जाएंगी। नई वेबसाइट इंफोसिस ने ही तैयार की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेबसाइट के लिए इंफोसिस को मिले 4242 करोड़
इंफोसिस को 2019 में आयकर विभाग की नई वेबसाइट तैयार करने का कॉन्ट्रैक्ट 4242 करोड़ रुपये में मिला था। इससे पहले 2015 में जीएसटी पोर्टल बनाने का ठेका भी इंफोसिस को 1380 करोड़ रुपये में दिया गया था। 2017 में पोर्टल शुरू होने के बाद कई तकनीकी समस्या आई और इसके बाद सरकार ने कंपनी को इसे दूर करने का निर्देश दिया था। 


ये है नई वेबसाइट का उद्देश्य
आयकर विभाग ने https://www.incometax.gov.in नाम से करदाताओं के लिए नई वेब साइट पेश की है। इसके पीछे उद्देश्य रिटर्न के जांच के समय को 63 दिन से घटाकर एक दिन करना और रिफंड की प्रक्रिया को तेज करना था। बिना किसी समस्या के आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए लॉन्च हुई नई वेबसाइट में दिक्कतें आने पर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने उपभोक्ताओं की ओर से मोर्चा संभाला। आयकर विभाग ने उपभोक्ताओं को जल्द समाधान का भरोसा दिलाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed