फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   infosys ceo salil parekh gets 24.67 crore as salary in 2018-19

इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख को 2018-19 में मिला 24.67 करोड़ का वेतन

Mon, 20 May 2019 08:08 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Mon, 20 May 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
infosys ceo salil parekh gets 24.67 crore as salary in 2018-19
सलिल पारेख - फोटो : SELF

दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिसके सीईओ सलिल पारेख को बीते वित्त वर्ष 2018-19 में 24.67 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज मिला। कंपनी ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा कि जनवरी, 2018 में इंफोसिससे जुड़ने वाले पारेख को निश्चित वेतन के रूप में 6.07 करोड़ रुपये मिले। इसके अलावा 10.96 करोड़ रुपये बोनस, प्रोत्साहन और वैरिएबल पे के रूप में मिले। कंपनी ने अपने सीईओ को 7.64 करोड़ रुपये अन्य सुविधाओं के रूप में दिए। 

विज्ञापन

टीसीएस के सीईओ का इतना वेतन

वहीं, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) के सीईओ राजेश गोपीनाथन को बीते वित्त वर्ष में 16 करोड़ रुपये का पैकेज मिला। कंपनी की रिपोर्ट में कहा गया है कि गोपीनाथन के वेतन में वित्त वर्ष 2017-18 के मुकाबले वित्त वर्ष 2018-19 में 28 फीसदी की वृद्धि हुई। उन्हें 1.15 करोड़ रुपये वेतन, 1.26 करोड़ रुपये अनुलाभ, 13 करोड़ रुपये कमीशन और 60 लाख रुपये अन्य सुविधाओं के रूप में मिले। 

विज्ञापन

सीओओ को मिला 9.05 करोड़ का वेतन

इससे पहले इंफोसिसके मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) यूबी प्रवीण को 2018-19 में 9.05 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज मिला था। इससे पिछले वित्त वर्ष में उन्हें 8.22 करोड़ रुपये का वेतन पैकेज मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच करोड़ कर्मचारी हुए थे मालामाल

देश की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस ने अपने पांच करोड़ कर्मचारियों को मालामाल कर दिया है। कंपनी ने घोषणा की है कि वो अपने कर्मचारियों को शेयर देगी। हालांकि यह कंपनी के कुल पूंजीकरण का केवल 1.15 फीसदी हिस्सा होगा। 

1995 से दे रही है शेयर

इंफोसिस 1995 से लगातार अपने कर्मचारियों को शेयर दे रही है। स्टॉक ओनरशिप प्रोग्राम के तहत ऐसे कर्मचारियों को शेयर दिए जाते हैं, जो कि अच्छा कार्य करते हैं। हालांकि कर्मचारी सात साल बाद ही इसको भुना सकते हैं। 

कर्मचारियों को होगा 3700 करोड़ रुपये का लाभ

इंफोसिस ने कहा है कि उसके इस कदम से फिलहाल पांच करोड़ कर्मचारियों को लाभ होगा। हालांकि इसके लिए कंपनी शेयरधारकों से वार्षिक आम सभा में अनुमोदन लेकर के ऐसा करेगी। 

कर्मचारी हैं सबसे बड़ी संपत्ति

इंफोसिस के सीईओ सलिल पारेख ने कहा कि उनके लिए कर्मचारी ही सबसे बड़ी संपत्ति हैं। स्टॉक ऑप्शन देकर के कंपनी लंबे समय तक कर्मचारियों को अपने साथ जोड़े रखना चाहती है। इससे कंपनी को भी लाभ पहुंचेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed