फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Inflation targeting remains work in progress as long as food price pressures persist: RBI Bulletin

RBI Bulletin: 'जब तक खाने-पीने की चीजें सस्ती नहीं होती महंगाई से लड़ाई रहेगी जारी', RBI बुलेटिन में टिप्पणी

Wed, 19 Jun 2024 06:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 19 Jun 2024 06:23 PM IST
सार

भारतीय रिजर्व बैंक की जून बुलेटिन में कहा गया है कि असाधारण गर्मी और जलाशयों के घटते स्तर से सब्जियों और फलों का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। यह स्थिति नीति निर्माताओं के लिए नई परेशानी पैदा कर सकता है। भारतीय रिजर्व बैंक ने यह आशंका अपने जून बुलेटिन में जताई है। 

विज्ञापन
Inflation targeting remains work in progress as long as food price pressures persist: RBI Bulletin
भारतीय रिजर्व बैंक - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

विज्ञापन

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के 19 जून के नवीनतम मासिक बुलेटिन में दावा किया है कि मुद्रास्फीति को 4 प्रतिशत के लक्ष्य पर लाने की प्रक्रिया तब तक जारी रहेगी जब तक खाद्य पदार्थों की कीमतों पर दबाव बना रहेगा।

आरबीआई के 'मासिक अर्थव्यवस्था की स्थिति' लेख में कहा गया है, "जब तक खाद्य कीमतों का दबाव बना रहता है, तब तक मुद्रास्फीति को उसके लक्ष्य (4%) पर लाने की कोशिशें जारी रहेंगी।" केंद्रीय बैंक ने मुद्रास्फीति का लक्ष्य 4 प्रतिशत निर्धारित किया है, जिसमें दोनों तरफ 2 प्रतिशत की छूट है।
विज्ञापन


डिप्टी गवर्नर माइकल पात्रा जो मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) में तीन आरबीआई प्रतिनिधियों में से एक हैं, लेख के सह-लेखकों में से एक हैं। आरबीआई ने एक विज्ञप्ति में कहा, लेख में व्यक्त विचार केंद्रीय बैंक के आधिकारिक रुख को नहीं दर्शाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रचंड गर्मी से सब्जियों और फलों का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका: आरबीआई

केंद्रीय बैंक के जून बुलेटिन के अनुसार असाधारण गर्मी और जलाशयों के घटते स्तर से सब्जियों और फलों का उत्पादन प्रभावित होने की आशंका है। यह स्थिति नीति निर्माताओं के लिए नई परेशानी पैदा कर सकता है। 

आरबीआई की जून बुलेटिन के अनुसार गंभीर हीटवेव महंगाई को कम करने की प्रक्रिया के अंतिम चरण में बाधा पैदा कर रहा है। आरबीआई बुलेटिन में कहा गया है कि केंद्रीय बैंक खुदरा मुद्रास्फीति को 4 प्रतिशत के लक्ष्य पर लाने की कोशिश कर रहा है, पर यह प्रक्रिया अस्थिर और उच्च खाद्य कीमतों से बाधित होा रही है। 

आरबीआई गवर्नर ने कहा- रबी फसलों के आवक की निगरानी की आवश्यकता

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने केंद्रीय बैंक के बुलेटिन के जून संस्करण में कहा, "असाधारण गर्मी  और जलाशयों का घटा हुआ स्तर सब्जियों और फलों उत्पादन पर दबाव डाल सकते हैं। दालों और सब्जियों की रबी आवक की भी सावधानीपूर्वक निगरानी करने की आवश्यकता है।"


दास ने कहा कि भारत में खुदरा मुद्रास्फीति मार्च-अप्रैल की अवधि में नरम हुई, लेकिन खाद्य पदार्थों की उच्च कीमतों कारण अपेक्षित राहत नहीं मिली। देश के कई हिस्से वर्तमान में प्रचंड गर्मी की चपेट में हैं। खासकर उत्तर भारत को हीटवेव ने अपनी चपेट में ले रखा है। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तर भारत के कई हिस्सों में लू की स्थिति लंबे समय तक बनी रह सकती है, हालांकि जल्द ही मानसून से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed