{"_id":"62bda9c4b849194dd1092fe0","slug":"industry-growth-18-1-percent-increase-in-the-index-of-eight-core-industries-power-cement-coal-and-fertilizer-industries-shine","type":"story","status":"publish","title_hn":"Industry Growth: आठ कोर उद्योगों के इंडेक्स में 18.1 प्रतिशत का इजाफा, बिजली, सीमेंट, कोयला व उर्वरक उद्योग चमके","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Industry Growth: आठ कोर उद्योगों के इंडेक्स में 18.1 प्रतिशत का इजाफा, बिजली, सीमेंट, कोयला व उर्वरक उद्योग चमके
Thu, 30 Jun 2022 07:23 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 30 Jun 2022 07:23 PM IST
सार
पिछले साल की तुलना में इस साल मई महीने में कोयला उद्योग में 25.1 प्रतिशत जबकि उर्वरक उद्योग में 22.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं सीमेंट उद्योग में भी 26.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
पावर सेक्टर
- फोटो : Agency (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के आठ कोर उद्योगों के इंडेक्स में पिछले साल के मई महीने की तुलना में इस साल इसी महीने में 18.1 प्रतिशत (प्रोविजिनल) की बढ़ोतरी हुई है। इस मई महीने में यह इंडेक्स 148.1 प्वाइंट पर रहा है। इंडेक्स में यह बढ़ोतरी सीमेंट, कोयला, उर्वरक बिजली के उत्पादन में उच्च वृद्धि के कारण दर्ज हुई है।
विज्ञापन
पिछले साल की तुलना में इस साल मई महीने में कोयला उद्योग में 25.1 प्रतिशत जबकि उर्वरक उद्योग में 22.8 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं सीमेंट उद्योग में भी 26.3 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। पिछले साल की तुलना में इस साल मई महीने में पावर सेक्टर में भी 22 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है।
विज्ञापन
वाणिज्य मंत्रालय की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई है।