{"_id":"654e2da1c1b800a935002033","slug":"industrial-production-grows-5-8-pc-in-sep-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Industrial Production: सितंबर महीने में आईआईपी 5.8% बढ़ा, कारखानों के उत्पादन में 3.3% की वृद्धि","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Industrial Production: सितंबर महीने में आईआईपी 5.8% बढ़ा, कारखानों के उत्पादन में 3.3% की वृद्धि
Fri, 10 Nov 2023 06:49 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 10 Nov 2023 06:49 PM IST
सार
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी आंकड़ों से पता चला है कि विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन सितंबर 2023 में 4.5 प्रतिशत बढ़ा। सितंबर महीने में खनन क्षेत्र का उत्पादन 11.5 प्रतिशत बढ़ा वहीं बिजली उत्पादन में 9.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन
उद्योग जगत।
- फोटो : istock
विस्तार
विनिर्माण, खनन और बिजली क्षेत्रों के अच्छे प्रदर्शन से सितंबर महीने में औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 5.8 प्रतिशत रही। औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) के संदर्भ में मापा जाने वाला कारखाना उत्पादन सितंबर 2022 में 3.3 प्रतिशत बढ़ा था।
विज्ञापन
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) की ओर से जारी आंकड़ों से पता चला है कि विनिर्माण क्षेत्र का उत्पादन सितंबर 2023 में 4.5 प्रतिशत बढ़ा।
सितंबर महीने में खनन क्षेत्र का उत्पादन 11.5 प्रतिशत बढ़ा वहीं बिजली उत्पादन में 9.9 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई। अप्रैल-सितंबर 2023 में आईआईपी में 6 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई थी, जबकि एक साल पहले यह आंकड़ा 7.1 प्रतिशत था।
विज्ञापन