Industrial production: अक्तूबर में औद्योगिक उत्पादन 3.2 फीसदी बढ़ा, पिछले साल 4.5 फीसदी वृद्धि हुई थी
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुसार अक्तूबर 2021 में मैन्यूफेक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन दो फीसदी बढ़ा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना महामारी के बाद से सुस्त पड़ा औद्योगिक उत्पादन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। अक्तूबर में यह 3.2 फीसदी बढ़ा। हालांकि अक्तूबर 2020 में यह 4.5 फीसदी बढ़ा था। उसकी तुलना में यह कम बढ़ा है।
शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुसार अक्तूबर 2021 में मैन्यूफेक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन दो फीसदी बढ़ा। अक्तूबर में खनन उत्पादन में 11.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई और बिजली उत्पादन 3.1 फीसदी बढ़ा। इस साल अप्रैल से अक्तूबर बीच आईआईपी में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसमें 17.3 फीसदी की गिरावट आई थी।
पिछले साल मार्च में कोरोना महामारी के बाद औद्योगिक उत्पादन में 18.7 फीसदी की गिरावट आई थी। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण अप्रैल 2020 में तो इसमें 57.6 फीसदी की जबर्दस्त गिरावट आई थी।
औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) से पता चलता है कि देश की अर्थव्यवस्था में औद्योगिक वृद्धि किस गति से हो रही है। इसके लिए 15 एजेंसियों से आंकड़े जुटाए जाते हैं। इनमें डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल पॉलिसी एंड प्रमोशन, इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस, सेंट्रल स्टेटिस्टिकल आर्गेनाइजेशन और सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी शामिल हैं।