फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Industrial production grows 3.2 pc in October

Industrial production: अक्तूबर में औद्योगिक उत्पादन 3.2 फीसदी बढ़ा, पिछले साल 4.5 फीसदी वृद्धि हुई थी

Fri, 10 Dec 2021 07:12 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 10 Dec 2021 07:12 PM IST
सार

राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुसार अक्तूबर 2021 में मैन्यूफेक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन दो फीसदी बढ़ा। 

विज्ञापन
Industrial production grows 3.2 pc in October
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना महामारी के बाद से सुस्त पड़ा औद्योगिक उत्पादन धीरे-धीरे रफ्तार पकड़ने लगा है। अक्तूबर में यह 3.2 फीसदी बढ़ा। हालांकि अक्तूबर 2020 में यह 4.5 फीसदी बढ़ा था। उसकी तुलना में यह कम बढ़ा है। 

विज्ञापन

 

शुक्रवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (NSO) के अनुसार अक्तूबर 2021 में मैन्यूफेक्चरिंग सेक्टर का उत्पादन दो फीसदी बढ़ा। अक्तूबर में खनन उत्पादन में 11.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई और बिजली उत्पादन 3.1 फीसदी बढ़ा। इस साल अप्रैल से अक्तूबर बीच आईआईपी में 20 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई। जबकि पिछले साल इसी अवधि में इसमें 17.3 फीसदी की गिरावट आई थी। 

विज्ञापन


पिछले साल मार्च में कोरोना महामारी के बाद औद्योगिक उत्पादन में 18.7 फीसदी की गिरावट आई थी। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण अप्रैल 2020 में तो इसमें 57.6 फीसदी की जबर्दस्त गिरावट आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (आईआईपी) से पता चलता है कि देश की अर्थव्यवस्था में औद्योगिक वृद्धि किस गति से हो रही है। इसके लिए 15 एजेंसियों से आंकड़े जुटाए जाते हैं। इनमें डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रियल पॉलिसी एंड प्रमोशन, इंडियन ब्यूरो ऑफ माइंस, सेंट्रल स्टेटिस्टिकल आर्गेनाइजेशन और सेंट्रल इलेक्ट्रिसिटी अथॉरिटी शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed