फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndusInd Bank constitutes committee of executives to run bank following CEO's resignation

IndusInd Bank: सीईओ के इस्तीफे के बाद इंडसइंड बैंक चलाने के लिए बनी अधिकारियों की समिति, जानें पूरा मामला

Wed, 30 Apr 2025 02:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 30 Apr 2025 02:04 PM IST
सार

IndusInd Bank: इंडसइंड बैंक ने एक नियामक फाइलिंग बताया है कि उसके बोर्ड ने बैंक के परिचालन की देखरेख के लिए "कार्यकारियों की समिति" का गठन किया है। यह समिति नए एमडी और सीईओ के कार्यभार संभालने तक या तीन महीने की अवधि तक काम करेगी।

विज्ञापन
IndusInd Bank constitutes committee of executives to run bank following CEO's resignation
इंडसइंड बैंक - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

इंडसइंड बैंक के निदेशक मंडल ने सीईओ सुमंत कठपालिया के इस्तीफे के बाद बैंक के परिचालन की निगरानी के लिए 'अधिकारियों की एक समिति' नियुक्त की है। बैंक ने बुधवार यह जानकारी दी। कठपालिया ने 1,960 करोड़ रुपये के वित्तीय गड़बड़ी मामले में डेरिवेटिव पोर्टफोलियो से जुड़ी लेखांकन चूक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए 29 अप्रैल, 2025 से बैंक की सेवाओं से इस्तीफा दे दिया।

विज्ञापन


इंडसइंड बैंक ने एक नियामक फाइलिंग में कहा, "बोर्ड ने बैंक के परिचालन की देखरेख के लिए "कार्यकारियों की समिति" का गठन किया है। यह समिति नए एमडी और सीईओ के कार्यभार संभालने तक या तीन महीने की अवधि तक काम करेगी।"
विज्ञापन


बैंक ने बताया है कि निरीक्षण समिति की अध्यक्षता बोर्ड के चेयरमैन करेंगे और इसमें लेखा परीक्षा समिति, मुआवजा, नामांकन व पारिश्रमिक समिति और जोखिम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सदस्य के रूप में शामिल होंगे। बोर्ड ने आरबीआई से की मंजूरी के बाद कार्यकारी समिति का गठन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक के अनुसार वह अपने परिचालन की स्थिरता और निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए सभी जरूरी कदम उठा रहा है। इसके साथ ही प्रशासन के उच्च मानकों का भी पालन किया जा रहा है। इस सप्ताह की शुरुआत में इंडसइंड बैंक ने शेयर बाजार को सूचित किया था कि बैंक की ओर से नियुक्त बाह्य लेखा परीक्षक ने 31 मार्च तक लाभ और हानि खाते में पर 1,959.98 करोड़ रुपये के प्रतिकूल असर का पता लगया है। यह बैंक की ओर से 15 अप्रैल को बताई गई राशि के लगभग समान है।

डेरिवेटिव सौदों से जुड़ी गड़बड़ियों के कारण बैंक के नेटवर्थ पर असर

15 अप्रैल को इंडसइंड बैंक ने एक अन्य बाहरी एजेंसी की रिपोर्ट के आधार पर खुलासा किया था कि डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में लेखांकन चूक से उसके नेटवर्थ पर 1,979 करोड़ रुपये का नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। बैंक ने डेरिवेटिव सौदों से जुड़ी गड़बड़ियों के कारण दिसंबर 2024 तक अपनी नेटवर्थ पर 2.27 प्रतिशत का प्रतिकूल प्रभाव (कर-पश्चात आधार पर) का आकलन किया है।

यह घटनाक्रम 20 मार्च 2025 को बैंक के बोर्ड द्वारा नियुक्त एक पेशेवर फर्म द्वारा की गई स्वतंत्र जांच के बाद हुआ है। रविवार की रिपोर्ट में आंतरिक डेरिवेटिव व्यापारों के गलत लेखांकन की पहचान की गई है। रिपोर्ट के अनुसार, विशेष रूप से जो सौदे समय से पूर्व समाप्त हुए उनसे जुड़े मामलों में काल्पनिक लाभ दर्ज किया गया। जो खातों में गड़बड़ी का मूल कारण है।

रिपोर्ट के अनुसार इस मामले में प्रमुख कर्मचारियों की भूमिका और कार्यों की भी जांच की गई। इंडसइंड बैंक ने खुलासा किया था कि बोर्ड इन चूकों के लिए जिम्मेदार व्यक्तियों की जवाबदेही तय करने और वरिष्ठ प्रबंधन की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों को फिर से पटरी पर लाने के लिए जरूरी कदम उठा रहा है।

इंडसइंड बैंक के शेयर बुधवार को रहे स्थिर

इंडसइंड बैंक के शेयर बुधवार को स्थिर रहे। एक दिन पहले ही बैंक के एमडी और सीईओ सुमंत कठपालिया ने डेरिवेटिव पोर्टफोलियो में लेखांकन चूक की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल प्रभाव से इस्तीफा दे दिया था। इससे बैंक को 1,960 करोड़ रुपये का वित्तीय नुकसान हुआ है।

बीएसई पर शेयर 0.14 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 838.45 रुपये पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान यह 3.21 प्रतिशत गिरकर 810.40 रुपये पर आ गया। एनएसई पर कंपनी के शेयर मामूली 0.17 प्रतिशत बढ़कर 838.40 रुपये पर बंद हुए। इंट्रा-डे में शेयर 3.21 प्रतिशत गिरकर 810.05 रुपये पर बंद हुए।



बैंक के डिप्टी सीईओ अरुण खुराना ने सोमवार को इस्तीफा दे दिया था। बैंक के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) गोविंद जैन ने जनवरी में ही इस चूक के सामने आने से पहले ही इस्तीफा दे दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed