फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   individual taxpayers with annual income of more than one crore doubled in two years

Income Tax: दो साल में दोगुना हुए एक करोड़ रुपये से अधिक सालाना आय वाले व्यक्तिगत करदाता, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Tue, 08 Aug 2023 04:52 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 08 Aug 2023 04:52 AM IST
सार

देश में अप्रैल-जून 2023 के बीच दाखिल आयकर रिटर्न की संख्या सालाना आधार पर करीब दोगुना होकर 1.36 करोड़ के पार पहुंच गई। आईटीआर भरने के ऑनलाइन मंच पर उपलब्ध तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून 2022-23 में 70.34 लाख से अधिक रिटर्न दाखिल किए गए थे।

विज्ञापन
individual taxpayers with annual income of more than one crore doubled in two years
income tax - फोटो : istock

विस्तार

सालाना एक करोड़ रुपये से अधिक आय वाले व्यक्तिगत करदाताओं की संख्या पिछले दो साल में दोगुनी होकर मार्च, 2022 तक 1.69 लाख हो गई है। आकलन वर्ष 2022-23 के आयकर रिटर्न के आंकड़ों (वित्त वर्ष 2021-22 की अर्जित आय से संबंधित) के अनुसार, कुल 1,69,890 लोगों ने अपनी सालाना कमाई एक करोड़ रुपये से अधिक दिखाई है।

विज्ञापन

आकलन वर्ष 2021-22 में ऐसे लोगों की संख्या 1,14,446 थी। आकलन वर्ष 2020-21 में 81,653 व्यक्तिगत करदाताओं ने आय एक करोड़ रुपये से अधिक दिखाई थी। आकलन वर्ष 2022-23 में 2.69 लाख इकाइयों ने अपनी आय एक करोड़ रुपये से अधिक दिखायी। इन इकाइयों में व्यक्तिगत करदाता, कंपनी, फर्म और न्यास शामिल हैं। 

विज्ञापन

अप्रैल-जून के बीच दाखिल रिटर्न की संख्या 1.36 करोड़ के पार
देश में अप्रैल-जून 2023 के बीच दाखिल आयकर रिटर्न की संख्या सालाना आधार पर करीब दोगुना होकर 1.36 करोड़ के पार पहुंच गई। आईटीआर भरने के ऑनलाइन मंच पर उपलब्ध तुलनात्मक आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-जून 2022-23 में 70.34 लाख से अधिक रिटर्न दाखिल किए गए थे। अप्रैल-जून 2023-24 में यह संख्या 93.76 फीसदी बढ़कर 1.36 करोड़ से अधिक हो गई। आयकर विभाग के मुताबिक, जुलाई में 5.41 करोड़ से अधिक रिटर्न दाखिल किए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

महाराष्ट्र पहले व यूपी दूसरे स्थान पर
आकलन वर्ष 2022-23 के दौरान भरे गए आयकर रिटर्न की संख्या 7.78 करोड़ थी। आकलन वर्ष 2021-22 में 7.14 करोड़ और आकलन वर्ष 2020-21 में 7.39 करोड़ रिटर्न दाखिल किए गए थे। आकलन वर्ष 2022-23 में महाराष्ट्र सबसे आगे रहा। यहां 1.98 करोड़ रिटर्न भरे गए। उत्तर प्रदेश 75.72 लाख के साथ दूसरे स्थान पर रहा। गुजरात में 75.62 लाख और राजस्थान में 50.88 लाख रिटर्न भरे गए। पश्चिम बंगाल में 47.93 लाख, तमिलनाडु में 47.91 लाख, कर्नाटक में 42.82 लाख और दिल्ली में 39.99 लाख आयकर रिटर्न दाखिल हुए।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed