{"_id":"6a85b4a1557522df9f0d6bab","slug":"indigo-website-outage-disrupts-ticket-bookings-and-web-check-in-for-passengers-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"IndiGo की वेबसाइट में आई बड़ी खराबी: टिकट बुकिंग से चेक-इन तक अटकी सेवा; एयरलाइन बोली- तकनीकी दिक्कत, टीम जुटी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
IndiGo की वेबसाइट में आई बड़ी खराबी: टिकट बुकिंग से चेक-इन तक अटकी सेवा; एयरलाइन बोली- तकनीकी दिक्कत, टीम जुटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग
Updated Wed, 19 Aug 2026 07:20 PM IST
सार
इंडिगो की वेबसाइट में बुधवार को तकनीकी समस्या आने से कुछ यात्रियों के लिए टिकट बुकिंग और वेब चेक-इन प्रभावित हुआ। एयरलाइन ने बताया कि उसके कोर रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म में रुक-रुककर दिक्कत आ रही है और टीम इसे ठीक करने में जुटी है।
देश की प्रमुख एयरलाइन इंडिगो की वेबसाइट में बुधवार को तकनीकी समस्या सामने आई। इसके चलते कुछ यात्रियों को टिकट बुक करने और ऑनलाइन वेब चेक-इन करने में परेशानी का सामना करना पड़ा। एयरलाइन ने खुद इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि उसके मुख्य रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म में रुक-रुककर समस्या आ रही है। कंपनी के मुताबिक, इस तकनीकी गड़बड़ी के कारण कुछ ग्राहकों के लिए ऑनलाइन सेवाओं तक पहुंच मुश्किल हो गई।
विज्ञापन
Service Advisory
We are currently experiencing intermittent issues with our core reservation platform, which may make it difficult for some customers to access our online services.
विज्ञापन
Our teams are working on priority, with our partner, to fix the issue as soon as possible.…
— IndiGo (@IndiGo6E) August 19, 2026
इंडिगो ने तकनीकी समस्या पर क्या कहा?
एयरलाइन ने बयान जारी कर बताया कि उसके कोर रिजर्वेशन प्लेटफॉर्म में इंटरमिटेंट समस्या आ रही है। कंपनी की तकनीकी टीम अपने पार्टनर के साथ मिलकर इसे जल्द से जल्द ठीक करने में जुटी है। इंडिगो ने यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया और कहा कि समस्या को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट बुकिंग और वेब चेक-इन पर क्या असर पड़ा?
वेबसाइट में आई तकनीकी परेशानी के कारण कुछ ग्राहक टिकट बुकिंग और ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे थे। कुछ यात्रियों के लिए वेब चेक-इन में भी दिक्कत की जानकारी सामने आई। हालांकि, एयरलाइन ने इसे पूरे सिस्टम के स्थायी रूप से बंद होने के बजाय रुक-रुककर आने वाली तकनीकी समस्या बताया है।
जिन यात्रियों की फ्लाइट जल्द है, वे क्या करें?
इंडिगो ने ऐसे यात्रियों को सीधे अपने कस्टमर सपोर्ट या कॉन्टैक्ट सेंटर से संपर्क करने की सलाह दी है, जिन्हें तत्काल यात्रा से जुड़ी सहायता की जरूरत है। वहीं, जिन यात्रियों की फ्लाइट बाद में है, उन्हें कुछ समय बाद दोबारा IndiGo की वेबसाइट या ऐप एक्सेस करने की सलाह दी गई है। इंडिगो ने यात्रियों से धैर्य बनाए रखने की अपील करते हुए तकनीकी समस्या के कारण हुई असुविधा के लिए माफी मांगी। एयरलाइन ने भरोसा दिलाया कि उसकी टीमें समस्या को जल्द ठीक करने के लिए काम कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।