फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndiGo to conduct internal study on how to better handle specially abled passengers says CEO Ronojoy Dutta

IndiGo पर सख्ती का असर: दिव्यांग यात्रियों को बेहतर ट्रीटमेंट देने पर रहेगा जोर, जुर्माने के खिलाफ अपील से इनकार

Wed, 01 Jun 2022 11:52 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Wed, 01 Jun 2022 11:52 AM IST
सार

इंडिगो एयरलाइन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रोनोजॉय दत्ता ने कहा है कि डीजीसीए ने निर्देशित किया है कि इंडिगो को संवेदनशीलता के लिहाज से कर्मचारियों के प्रशिक्षण को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। हम डीजीसीए के निर्देशों पर ध्यान देंगे और उनमें से प्रत्येक को लागू करेंगे। 

विज्ञापन
IndiGo to conduct internal study on how to better handle specially abled passengers says CEO Ronojoy Dutta
इंडिगो

विस्तार

देश की सबसे बड़ी विमानन कंपनी इंडिगो पर विमानन निदेशालय की सख्ती और जुर्माने का असर दिखाई देने लगा है। बुधवार को कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) रोनोजॉय दत्ता ने कहा कि एयरलाइन विशेष रूप से विकलांग यात्रियों को बेहतर तरीके से संभालने के तरीके पर एक आंतरिक केस स्टडी करेगी, खासकर जब वे यात्री परेशान महसूस कर रहे हों। 

विज्ञापन


डीजीसीए के निर्देशों को मानेंगे
गौरतलब है कि विमानन नियामक डीजीसीए ने बीते सात मई को रांची हवाई अड्डे पर एक दिव्यांग बच्चे को बोर्डिंग से इनकार करने के मामले में एयरलाइन पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया था। इसके बाद इंडिगो ने नौ मई को इस संबंध में अपना बयान जारी करते हुए कहा था कि दिव्यांग लड़के को रांची-हैदराबाद उड़ान में सवार होने की अनुमति नहीं दी गई थी, क्योंकि वह बेहद डरा हुआ था। उन्होंने कहा, डीजीसीए ने निर्देशित किया है कि इंडिगो को संवेदनशीलता के लिहाज से कर्मचारियों के प्रशिक्षण को बढ़ाने का प्रयास करना चाहिए। हम डीजीसीए के निर्देशों पर ध्यान देंगे और उनमें से प्रत्येक को लागू करेंगे। 
विज्ञापन


जुर्माने के खिलाफ अपील नहीं
सीईओ दत्ता ने कहा कि इंडिगो एयरलाइन नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के जुर्माना लगाने के फैसले के खिलाफ अपील नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कुछ लोग मुझसे यह सवाल पूछ रहे हैं, क्या आप अपील करने जा रहे हैं? तो इस जवाब है बिल्कुल नहीं। इसके साथ ही दत्त ने दावा किया कि विशेष जरूरत वाले लोगों को बेहतर ट्रीटमेंट देने के लिए हमारे पास पहले से ही मजबूत प्रशिक्षण है। हम इस पर एक बड़ी केस स्टडी करने जा रहे हैं और अपने सभी कोचों (जो केबिन क्रू सदस्यों के साथ-साथ ग्राउंड स्टाफ को प्रशिक्षित करते हैं) से बात करेंगे और सुधार करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार से किया ये अनुरोध
दिव्यांग यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने के साथ ही सीईओ रोनोजॉय दत्ता ने ईंधन की बढ़ती कीमतों को वास्तविक समय की सबसे बड़ी समस्या करार देते हुए केंद्र सरकार से घरेलू उड़ानों के किराये की अधिकतम सीमा को बढ़ाने पर विचार करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि मौजूदा हालात में विमान ईंधन के दामों में आई तेजी को देखते हुए मंत्रालय को इस बारे में विचार करना चाहिए। यहां बता दें कि सरकार ने वर्ष 2020 में सख्त लॉकडाउन के बाद विमानन क्षेत्र को परिचालन की अनुमति देते समय किराये की अधिकतम और न्यूनतम सीमा तय कर दी थी। इंडिगो अब इसी सीमा को बढ़ाने की मांग कर रही है।


बिजनेस क्लास की शुरुआत होगी
दत्ता ने कहा कि इंडिगो अपनी सेवाओं का विस्तार यूरोप, अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया तक करना चाहती है और इसके मद्देनजर वह कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बिजनेस क्लास भी शुरू कर सकती है। उन्होंने कहा कि इंडिगो की बड़े आकार वाले विमान खरीने की योजना है। इसके लिए ए321एक्सएलआर विमानों पर गौर किया जा रहा है। इनके वर्ष 2024 तक इंडिगो को मिल जाने की संभावना है। इंडिगो के पास फिलहाल 275 विमानों का बेड़ा है और वे सभी ए320निओस और ए321निओस श्रेणी के विमान हैं, जिनमें सिर्फ इकॉनमी क्लास की सीटें ही मौजूद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed