फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indigo summer offer, make travel in 789 rs

अब इंडिगो से कीजिए 789 रु. में सफर, जानें क्या है ऑफर

Thu, 23 Jun 2016 06:07 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 06:07 PM IST
विज्ञापन
indigo summer offer, make travel in 789 rs
- फोटो : indigo

स्पाइसजेट के 444 रुपए वाले ऑफर के बाद अब एयरलाइन कंपनी इंडि‍गो ने समर स्पेशल ऑफर पेश किया है। इंडि‍गो ने लकी नंबर 789 के नाम से ऑफर लॉन्च कि‍या है। इसके तहत डोमेस्टटिक रूट्स पर 789 रुपए में टि‍कट दि‍ए जा रहे हैं।

विज्ञापन


इस किराए में सभी प्रकार के टैक्स (एयरपोर्ट, सर्वि‍स आदि‍ टैक्स) शामि‍ल हैं। इंडि‍गो ने अपने एक बयान में कहा है कि‍ सि‍टी बैंक के कार्ड से टि‍कट बुक करने पर अति‍रि‍क्‍त 1500 रुपए का कैशबैक भी दि‍या जा रहा है।
विज्ञापन


आप को बता दें कि इंडि‍गो ने बयान में कहा है कि‍ 26 जून 2016 की मध्य रात्रि‍ तक डि‍स्काउंट पर टि‍कट बुक करानी होगी। इस टि‍कट पर 1 जुलाई 2016 से 30 सि‍तंबर 2016 के बीच ट्रैवल कर सकते हैं। 22 से 26 जून के बीच सि‍टी कार्ड से टि‍कट बुक करने पर 1500 रुपए का फ्लैट कैशबैक ऑफर दि‍या जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विभिन्न रूट्स के लिए अलग-अलग किराया तय किया गया

indigo summer offer, make travel in 789 rs

विभिन्न रूट्स के लिए अलग-अलग किराया तय किया गया है जैसे इम्फाल से गुवहाटी के लिए 789 रुपए, जम्मू से श्रीनगर के लिए 851 रुपए, श्रीनगर से जम्मू के लिए 851 रुपए, अगरतला से गुवहाटी के लिए 882 रुपए।

आप को बता दें कि यह सेल केवल वन-वे फेयर्स पर लागू होगा। इसमें सभी टैक्स शामि‍ल हैं। और सेल के तहत लि‍मि‍टेड सीट्स उपलब्‍ध ही हैं। सबसे जरूरी बात कि प्रोमो फेयर सिर्फ चुनिंदा फ्लाइट पर ही लागू होगा।

बुकिंग सि‍र्फ इंडि‍गो की वेबसाइट www.goindigo.in, ट्रैवल एजेंट, कॉरपोरेट ट्रैवल एजेंट, ऑनलाइन ट्रैवल एजेंसि‍यों या इंडिगो कॉल सेंटर, एयरपोर्ट टि‍कटिंग एंड रि‍जर्वेशन ऑफि‍स पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed