{"_id":"5b35cd4b4f1c1bf86e8ba800","slug":"indigo-go-air-offers-sales-on-booking-flight-tickets","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"1199 रुपये में करें हवाई सफर, इन एयरलाइंस कंपनियों ने शुरू की सेल","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी ","slug":"business-diary"}}
1199 रुपये में करें हवाई सफर, इन एयरलाइंस कंपनियों ने शुरू की सेल
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
go air
जेट एयरवेज और एयर एशिया के बाद अन्य एयरलाइंस कंपनियों ने भी सस्ते में यात्रा कराने के लिए ऑफर शुरू कर दिया है। इस लिस्ट में अब लो कॉस्ट एयरलाइंस इंडिगो और गो एयर ने जुलाई से सितंबर के बीच यात्रा करने पर सस्ते टिकट मुहैया करा रही है।
1199 में गो एयर का है यह प्लान
गो एयर ने जो ऑफर दिया है उसमें टिकट का दाम 1199 रुपये में शुरू हो रहा है। इसमें मुंबई-अहमदाबाद 1199 रुपये, कोलकाता-पटना 1366 रुपये, बागडोगरा-गुवाहाटी 1402 रुपये, बंगलूरू-हैदराबाद 1406 रुपये, अहमदाबाद-मुंबई 1418 रुपये, मुंबई-लेह 4850 रुपये, दिल्ली-लखनऊ 1499 रुपये, पुणे-अहमदाबाद 1549 रुपये, भुवनेश्वर-कोलकाता 1562 रुपये, बागडोगरा-कोलकाता 1569 रुपये, अहमदाबाद-जयपुर 1601 रुपये और बंगलूरू-पोर्ट ब्लेयर 5201 रुपये है।
72 घंटे के लिए शुरू की है सेल
गो एयर ने 72 घंटों के लिए सेल शुरू की है। इसके लिए 30 जून तक कंपनी की वेबसाइट पर टिकट की बुकिंग करानी होगी। यात्री 10 जुलाई से लेकर के 30 सितंबर तक यात्रा कर सकेंगे। हालांकि इसमें नवजात बच्चों के लिए टिकट बुक कराने पर छूट नहीं मिलेगी।

Trending Videos
1200 से शुरू है इंडिगो में फ्लाइट का टिकट
देश की प्रमुख लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी इंडिगो 1200 रुपये में हवाई सफर करने का मौका दे रही है। सबसे सस्ता टिकट दिल्ली-जयपुर रूट पर है। वहीं बागडोगरा-गुवाहाटी 1370 रुपये, अहमदाबाद-मुंबई 1386 रुपये, बंगलूरू-दिल्ली 2987 रुपये, चेन्नई-बंगलूरू 1280 रुपये, दिल्ली-देहरादून 1597 रुपये और दिल्ली-पुणे 2660 रुपये का है। इसके लिए भी 30 जून तक टिकट बुक करानी होगी। यात्रियों को 11 जुलाई से 27 सितंबर के बीच यात्रा करनी होगी।
एयर एशिया दे रहा है 20 फीसदी डिस्काउंट
लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी एयर एशिया विदेश यात्रा करने पर 20 फीसदी डिस्काउंट दे रहा है। इसके लिए बुकिंग 25 जून से शुरू हो चुकी है और 1 जुलाई तक चलेगी। वहीं यात्रा की अवधि 2 जुलाई से लेकर के 30 नवंबर तक कर सकते हैं। यात्री क्वालालुंपर, बैंकॉक, बाली, सिंगापुर, मेलबर्न और पर्थ के लिए टिकट की बुकिंग करा सकते हैं।
जेट एयरवेज पर मिल रहा है 30 फीसदी डिस्काउंट
देश की प्रमुख एयरलाइन कंपनी जेट एयरवेज भी विदेशी उड़ानों पर 30 फीसदी और घरेलू पर 25 फीसदी का डिस्काउंट दे रही है। कंपनी की वेबसाइट पर मौजूद डिटेल्स के अनुसार 11 जुलाई के बाद यात्रा की जा सकती है। इसके साथ ही यह ऑफर एक तरफा यात्रा के अलावा रिटर्न फ्लाइट पर भी लागू होगा।