फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   IndiGo CEO Elbers appointed as the Chair-elect, of the International Air Transport Association Board

IATA: इंडिगो के CEO पीटर एल्बर्स को मिली नई जिम्मेदारी, आईएटीए के बनाए गए अध्यक्ष

Sun, 11 Jun 2023 02:07 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 11 Jun 2023 02:07 PM IST
सार

इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन दुनिया की एयरलाइन का सबसे बड़ा संगठन है। इसमें करीब 300 विमान कंपनियां हैं, जिनकी दुनिया के एयर ट्रैफिक में करीब 83 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
IndiGo CEO Elbers appointed as the Chair-elect, of the International Air Transport Association Board
पीटर एल्बर्स IATA के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष बने - फोटो : एएनआई

विस्तार

भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स को इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन (IATA) के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के अध्यक्ष के रूप में चुना गया है। वह इस पद पर अगले साल तक बने रहेंगे। बता दें, एल्बर्स मौजूदा अध्यक्ष व रवांडेयर (Rwandair) के सीईओ यवोन मन्जी माकोलो का स्थान लेंगे।

विज्ञापन


क्या है आईएटीए?
इंटरनेशनल एयर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन दुनिया की एयरलाइन का सबसे बड़ा संगठन है। इसमें करीब 300 विमान कंपनियां हैं, जिनकी दुनिया के एयर ट्रैफिक में करीब 83 प्रतिशत की हिस्सेदारी है। संगठन एविएशन गतिविधियों को सपोर्ट करता है और एविएशन के गंभीर मु्द्दों पर पॉलिसी बनाने में मदद करता है। गौरतलब है, आईएटीए की स्थापना क्यूबा के हवाना में 19 अप्रैल, 1945 को हुई थी। स्थापना के समय आईएटीए में 31 देशों से 57 सदस्य थे, जिसमें से अधिकतर यूरोप और नॉर्थ अमेरिका से थे। आज के समय 120 देशों के 300 सदस्य इस ग्रुप का हिस्सा है।
विज्ञापन


एयर इंडिया भी बोर्ड ऑफ गवर्नर्स का हिस्सा बना
पिछले हफ्ते इस्तांबुल में आयोजित आईएटीए एजीएम में टाटा संस के स्वामित्व वाली एयर इंडिया को बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के लिए चुना गया है। कई वर्षों के अंतराल के बाद बोर्ड में एयर इंडिया का शामिल होना भारतीय विमानन उद्योग के लिए एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। एयर इंडिया के शामिल होने के बाद आईएटीए में भारतीय पक्ष मजबूत होगा। इसमें पहले ही से इंडिगा भारतीय प्रतिनिधि के रूप में शामिल था। इससे आईएटीए के बोर्ड को भारतीय नजरिए के हिसाब से सुझाव मिलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed