फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indigo cancels 42 flights on wednesday, surge in airfares

इंडिगो ने आज फिर कैंसिल की 42 फ्लाइट, किराये में हुई बढ़ोतरी, 12 शहरों पर पड़ा बुरा असर

Wed, 14 Mar 2018 10:12 AM IST
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 14 Mar 2018 10:12 AM IST
विज्ञापन
indigo cancels 42 flights on wednesday, surge in airfares
इंडिगो एयरलाइंस

लो कॉस्ट कैरियर इंडिगो और गो एयर के ए320 नियो विमानों को डीजीसीए के आदेश के बाद खड़ा कर देने से विमान परिचालन बुरी तरह से गड़बड़ा गया है। बुधवार को भी इंडिगो ने 42 फ्लाइट्स को कैंसिल कर दिया है।

विज्ञापन


विमानन नियामक डीजीसीए ने एक खास सीरीज के ‘प्रैट एण्ड व्हिटनी’ इंजन वाले 11 ए320 नियो विमानों की उड़ानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी गई है। इन इंजनों में उड़ान के दौरान फेल होने की कुछ घटनायें सामने आई हैं। जिसकी वजह से इंडिगो की 47 उड़ाने रद्द कर दी गई हैं।
विज्ञापन


डीजीसीए ने खड़े किए 11 विमान
डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) द्वारा सोमवार को 11 विमानों को खड़ा करने का आदेश दिया गया था। इसमें 8 विमान इंडिगो के और तीन विमान गो एयर के हैं। देश में इंडिगो 40 फीसदी घरेलू यात्रियों को एक स्थान से दूसरे स्थान पर पहुंचाता है। वहीं गो एयर से कुल 9 फीसदी यात्री यात्रा करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को इन शहरों के लिए फ्लाइट्स कैंसिल

indigo cancels 42 flights on wednesday, surge in airfares

इंडिगो ने बुधवार को जिन शहरों के लिए अपनी फ्लाइट्स को कैंसिल किया है उनमें मुंबई, कोलकाता, पुणे, जयपुर, श्रीनगर, भुवनेश्वर, चेन्नई, दिल्ली, देहारादून, अमृतसर, बंगलूरू और हैदराबाद शामिल हैं। गो एयर ने भी कई रूट्स पर अपनी फ्लाइट्स कैंसिल की हैं, जिसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। 

किरायों में हुई 10 फीसदी की बढ़ोतरी
इंडिगो और गो एयर की फ्लाइट्स कैंसिल होने के बाद अन्य एयरलाइंस कंपनियों ने अपने किराये में 10 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी कर दी है। इससे लाखों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

नियामक ने जारी किया आदेश
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक विज्ञप्ति में इंडिगो और गो एयर दोनों से कहा गया है कि वे इन इंजनों को नहीं लगाएं। ये इंजन उनके पास स्टॉक में अतिरिक्त संख्या में उपलब्ध हैं। नियामक ने कहा है कि वह इस मुद्दे पर सभी संबंधित पक्षों के साथ संपर्क में रहेगा। जब यूरोपीय नियामक ईएएसए और प्रैट एण्ड व्हिटनी इस मुद्दे का समाधान करेंगे तभी वह भी स्थिति की समीक्षा करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed