{"_id":"62725e70f5b11031f2253576","slug":"indigo-appoints-venkataramani-sumantran-as-the-chairman-of-the-board-know-about-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"Indigo: इंडिगो को मिला नया चेयरमैन, एयरलाइन ने किया वेंकटरमणी सुमंत्रन को सौंपी गई कमान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Indigo: इंडिगो को मिला नया चेयरमैन, एयरलाइन ने किया वेंकटरमणी सुमंत्रन को सौंपी गई कमान
Wed, 04 May 2022 04:37 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीN
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीN
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Wed, 04 May 2022 04:37 PM IST
सार
IndiGo Airline Appoints New Chairman: वेंकटरमणी सुमंत्रन की नियुक्ति पर बात करते हुए कंपनी के प्रबंध निदेशन राहुल भाटिया ने कहा कि प्रौद्योगिकी का सर्वोत्तम लाभ उठाने के बारे में उनके ज्ञान का भंडार हमारे भविष्य के विकास में अत्यंत मूल्यवान साबित होगा।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन को मिला नया चेयरमैन।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विमानन कंपनी को जल्द नया चेयरमैन मिलेगा। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरलाइन ने वेंकटरमणी सुमंत्रन को नए अध्यक्ष के रूप में नामित किया। इसके साथ ही इसमें बताया गया कि इंडिगो विदेशी विस्तार के लिए भी पूरी तरह से तैयार है।
विज्ञापन
स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशक हैं वेकटरमणि
रिपोर्ट में कहा गया कि इंटरग्लोब एविएशन ने बुधवार चार मई को नियामकीय फाइलिंग में जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी में स्वतंत्र गैर-कार्यकारी निदेशक के रूप में बीतेी 28 मई 2020 से काम कर रहे वेंकटरमणि सुमंत्रन को नया चेयरमैन नियुक्त किया गया है। कंपनी के प्रबंध निदेशन राहुल भाटिया ने कहा कि प्रौद्योगिकी का सर्वोत्तम लाभ उठाने के बारे में वेंकटरमणि के ज्ञान का भंडार हमारे भविष्य के विकास में अत्यंत मूल्यवान साबित होगा।
विज्ञापन
37 साल का अनुभव आएगा काम
अपने 37 साल के करियर में, सुमंत्रन ने संयुक्त राज्य अमेरिका, यूरोप और एशिया में बड़े पदों पर काम किया है। वह वर्तमान में रणनीतिक सलाहकार फर्म सेलेरिस टेक्नोलॉजीज के सीएमडी हैं, जो डिजिटल, ऑटो, मोबिलिटी और टेक डोमेन में माहिर हैं। इससे पहले, वेंकटरमणि हिंदुजा ऑटोमोटिव (यूके) के कार्यकारी उपाध्यक्ष और 2014 तक अशोक लीलैंड के उपाध्यक्ष थे। 2001-2005 से सुमंत्रन टाटा मोटर्स में कार्यकारी निदेशक और अपने प्रारंभिक वर्षों के दौरान यात्री कार व्यवसाय के सीईओ थे। इसके अलावा उन्होंने जनरल मोटर्स के साथ 16 साल काम किया है।
विज्ञापन