क्रिसमस, नए साल पर इंडिगो ने निकाली सेल, 899 रुपये में कीजिए घरेलू रूटों पर हवाई सफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिसमस और नए साल के खास मौके पर देश की सबसे बड़ी निजी हवाई कंपनी इंडिगो ने चार दिन की सेल का एलान किया है। कंपनी कुछ चुनिंदा घरेलू रूटों पर 899 रुपये में हवाई सफर करने का मौका दे रही है। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 2999 में टिकट बुक किए जा सकते हैं।
सोमवार से शुरू हुई सेल
कंपनी की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह सेल सोमवार 23 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और 26 दिसंबर को रात 11.59 तक उपलब्ध रहेगी। यात्री बुक हुई टिकटों पर 15 जनवरी से लेकर के 15 अप्रैल 2020 तक यात्रा कर सकते हैं।
Sale alert! Grab the most affordable fares starting at ₹899 at zero convenience fee along with additional cashback up to ₹2,000. Book now https://t.co/I0axoBNADQ #LetsIndiGo pic.twitter.com/hrkyO67eAg
— IndiGo (@IndiGo6E) December 23, 2019
पहले आओ - पहले पाओ के आधार पर मिलेंगी सीटें
कंपनी ने कहा है कि इस ऑफर के तहत काफी सीमित मात्रा में सीटें उपलब्ध हैं। इसलिए पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर यात्रियों को छूट पर टिकट बुक करने की अनुमति मिलेगी। अगर सीटें खाली होंगी तभी यात्री टिकटसस्ती दरों पर बुक कर पाएंगे। यात्रियों से टिरकट बुक करने पर किसी तरह का कोई सुविधा शुल्क नहीं लिया जाएगा, अगर यात्री इंडिगो की वेबसाइट या फिर मोबाइल एप से इनकी बुकिंग करता है।
कंपनी ने नहीं बताए रूट्स
हालांकि कंपनी ने यह नहीं बताया है कि कौन से रूट पर यात्रियों को सस्ते टिकट बुक कराने का मौका मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने कहा है कि इस ऑफर को किसी अन्य स्कीम, प्रमोशन, ग्रुप बुकिंग के साथ नहीं लिया जा सकता है। वहीं टिकट बुक होने के बाद इसको ट्रांसफर, एक्सचेंज या फिर कैश नहीं किया जा सकता है।