{"_id":"620c10c2baf8a11a25359ebc","slug":"indias-export-in-jan-jumps-25-percent-to-34-5-bn-dollar-know-here-everything-about-it","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक पायदान : देश का निर्यात 25.28 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटे में भी इजाफा, इन क्षेत्रों ने दिखाया दम","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
आर्थिक पायदान : देश का निर्यात 25.28 फीसदी बढ़ा, व्यापार घाटे में भी इजाफा, इन क्षेत्रों ने दिखाया दम
Wed, 16 Feb 2022 02:14 AM IST
योगेश साहू
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 16 Feb 2022 02:14 AM IST
सार
इस साल जनवरी में कच्चे तेल का आयात 26.9 फीसदी बढ़कर 11.96 अरब डॉलर पहुंच गया। सेवाओं का आयात 60.32 फीसदी बढ़कर 15.83 अरब डॉलर रहा। हालांकि, सोने का आयात 40.52 फीसदी कम होकर 2.4 अरब डॉलर रहा। अप्रैल-जनवरी में सेवाओं का आयात 27.69 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 121.16 अरब डॉलर रहा।
विज्ञापन
देश के निर्यात में इजाफा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और रत्न एवं आभूषण क्षेत्र के दमदार प्रदर्शन से देश का निर्यात इस साल जनवरी में 25.28 फीसदी बढ़कर 34.50 अरब डॉलर पहुंच गया। आयात भी 23.54 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 51.93 अरब डॉलर पहुंच गया। इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 17.43 अरब डॉलर रहा। जनवरी, 2021 में यह आंकड़ा 14.449 अरब डॉलर रहा था।
विज्ञापन
वाणिज्य मंत्रालय के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2021-22 के शुरुआती 10 महीने में निर्यात 46.73 फीसदी बढ़कर 335.88 अरब डॉलर रहा। आलोच्य अवधि में आयात 62.65 फीसदी वृद्धि के साथ 495.75 अरब डॉलर और व्यापार घाटा 75.87 अरब डॉलर से बढ़कर 159.87 अरब डॉलर पहुंच गया। फेडरेशन ऑफ इंडियन एक्सपोर्ट ऑर्गेनाइजेशन (फियो) के अध्यक्ष ए शक्तिवेल ने कहा कि जनवरी में आयात बढ़कर 51.93 अरब डॉलर पहुंचना चिंता की बात है।
विज्ञापन
पेट्रोलियम निर्यात में 95 फीसदी इजाफा
आंकड़ों के मुताबिक, जनवरी में पेट्रोलियम उत्पादों का निर्यात 95.23 फीसदी बढ़ गया। इंजीनियरिंग उत्पादों और रत्न एवं आभूषण में क्रमश: 24.11 फीसदी और 13.64 फीसदी तेजी रही। सेवा निर्यात 54.95 फीसदी बढ़कर 26.91 अरब डॉलर पहुंच गया। हालांकि, औषधि निर्यात 1.15 फीसदी घटकर 2.05 अरब डॉलर रहा।
विज्ञापन
सोना आयात 40.5 फीसदी घटा
इस साल जनवरी में कच्चे तेल का आयात 26.9 फीसदी बढ़कर 11.96 अरब डॉलर पहुंच गया। सेवाओं का आयात 60.32 फीसदी बढ़कर 15.83 अरब डॉलर रहा। हालांकि, सोने का आयात 40.52 फीसदी कम होकर 2.4 अरब डॉलर रहा। अप्रैल-जनवरी में सेवाओं का आयात 27.69 फीसदी बढ़ोतरी के साथ 121.16 अरब डॉलर रहा।