फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Share market continuous 15 pc return till five years left china behind SEBI Member Ananth Narayan

SEBI: भारतीय बाजार ने पांच साल में लगातार 15% दिया रिटर्न; चीन भारत से पिछड़ा, निवेशकों को कई बार हुआ घाटा

Tue, 15 Oct 2024 04:41 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Tue, 15 Oct 2024 04:41 AM IST
सार

सेबी के पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण गोपालकृष्णनन ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा, पिछले कुछ दिनों से हमारे बाजार का पैसा चीन जा रहा है। इस पर काफी चर्चा हो रही है। इस महीने अब तक भारतीय बाजार से 58,000 करोड़ रुपये विदेशी निवेशकों ने निकाले हैं। लेकिन, पांच साल में फायदा देने में चीन का बाजार हमारे बाजार के आसपास भी नहीं है। 

विज्ञापन
Indian Share market continuous 15 pc return till five years left china behind SEBI Member Ananth Narayan
SEBI - फोटो : ANI

विस्तार

घरेलू शेयर बाजार ने पांच साल में लगातार 15 प्रतिशत रिटर्न दिया है। चीन में यह शून्य रहा है और कई बार तो घाटा भी दिया है। भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पूर्णकालिक सदस्य अनंत नारायण गोपालकृष्णनन ने कहा, हमारा बाजार कम जोखिम पर अधिक रिटर्न दे रहा है। फिर भी, निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। जोखिमों के प्रति सचेत रहना चाहिए। नारायण ने सोमवार को एक कार्यक्रम में कहा, पिछले कुछ दिनों से हमारे बाजार का पैसा चीन जा रहा है। इस पर काफी चर्चा हो रही है। इस महीने अब तक भारतीय बाजार से 58,000 करोड़ रुपये विदेशी निवेशकों ने निकाले हैं। लेकिन, पांच साल में फायदा देने में चीन का बाजार हमारे बाजार के आसपास भी नहीं है। 2023-24 में दोनों घरेलू इंडेक्स ने 28 फीसदी का रिटर्न दिया, जबकि उतार-चढ़ाव सिर्फ 10 फीसदी का रहा है। 

विज्ञापन


आगे सब कुछ पहले के जैसा नहीं
नारायण ने कहा, आगे चलकर सब कुछ पहले जैसा नहीं रहेगा। निवेशकों को इसे एकतरफा रास्ता नहीं मानना चाहिए। ऐसे शानदार रिटर्न से आत्मसंतुष्टि हो सकती है। उन्होंने कार का उदाहरण देते हुए कहा, हमें जोखिमों के बारे में जागरूक होने और जरूरत पड़ने पर ‘ब्रेक’ लगाने की भी जरूरत होती है।
विज्ञापन


लंबे समय तक बने रहें
सेबी सदस्य ने कहा, निवेशकों को देश में आर्थिक वृद्धि की संभावनाओं के अवसरों को भुनाने के लिए सही मध्यस्थों की जरूरत है। उन्हें गैर-पंजीकृत और अत्यधिक मुनाफे का लालच देकर रातों-रात गायब होने वाली इकाइयों के झांसे में नहीं आना चाहिए। अधिक रिटर्न के लिए लंबे समय तक बाजार में बने रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed