एशिया की बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देशों में सबसे निचले स्तर पर पहुंचा भारतीय रुपया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदी की मार से बेहाल देश के तमाम प्रमुख सेक्टर जैसे कि ऑटो, एफएमसीजी और इलेक्ट्रोनिक गुड्स की वजह से भारतीय रुपया पिछले हफ्ते एशिया के सबसे अच्छी अर्थव्यवस्था वाले देशों में सबसे खराब मुद्रा में पहले स्थान पर आ गया। इस दौरान रुपया करीब 222 पैसे टूट गया।
महीने की शुरुआत से गिरावट
टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय मुद्रा में महीने की शुरुआत से गिरावट पर है। सिंगापुर डॉलर, चीनी मुद्रा, फिलिपिंस पेसो और दक्षिण कोरिया की मुद्रा में इससे कम गिरावट देखने को मिली है। मंगलवार को रुपया अपने छह माह के सबसे निचले स्तर पर जाकर के बंद हुआ था। हालांकि बुधवार को इसमें 12 पैसे की बढ़ोतरी देखने को मिली थी।
पांच से 13 अगस्त के बीच दिखी बड़ी गिरावट
पांच से 13 अगस्त के बीच रुपये में बड़ी गिरावट दिखी और 3.2 फीसदी गिरकर फिलहाल 71.28 पर कारोबार कर रहा है। रुपये में गिरावट के पीछे स्थानीय कारणों के अलावा वैश्विक हलचल भी रही। चीन-अमेरिका के बीच ट्रेड वॉर, विदेशी संस्थागत निवेशकों पर टैक्स लगाया जाने का डर, अर्जंटिना की मुद्रा का ढह जाना और स्थानीय तौर पर खपत कम होने से असर देखने को मिला है।