फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indian railways waitlisted, rac passengers will get confirm ticket while travelling in train

खुशखबरः आरएसी, प्रतीक्षारत यात्रियों को ऐसे मिलेगा कंफर्म टिकट, टीटीई को मिला नया डिवाइस

Sat, 15 Dec 2018 05:21 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 15 Dec 2018 05:21 PM IST
विज्ञापन
indian railways waitlisted, rac passengers will get confirm ticket while travelling in train

भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए एक नई सेवा को शुरू किया है। इससे ट्रेन में सफर कर रहे आरएसी और प्रतीक्षारत टिकट धारकों को कंफर्म टिकट आसानी से मिल सकेगा। रेलवे ने देश भर के चल टिकट निरीक्षकों को अब एक टैबलेट दिया है, जिसकी मदद से वो चलती ट्रेन में सीटों की उपलब्धता के बारे में रियल टाइम बेसिस पर जानकारी अपडेट करा सकेंगे। 

विज्ञापन


शताब्दी, राजधानी में शुरू की गई सेवा

फिलहाल इस सुविधा को रेलवे ने अपनी प्रीमियम ट्रेनों शताब्दी और राजधानी में शुरू किया है। इससे उन यात्रियों को सबसे ज्यादा लाभ मिलेगा जो आरएसी या फिर प्रतीक्षारत टिकट पर ट्रेन में यात्रा कर रहे हैं। फिलहाल इन ट्रेनों में कार्यरत 550 चल टिकट निरीक्षकों को ऐसे टैबलेट डिवाइस दे रहे हैं। 
विज्ञापन


ऐसे करेगा काम

  • इस डिवाइस के जरिए जीपीआरएस के जरिए चार्ट और करंट बुकिंग के बारे में तुरंत जानकारी मिल सकेगी। 
  • इसके साथ ही यह बीच में पड़ने वाले छोटे स्टेशनों के चार्ट को भी डाउनलोड कर सकेगा, जिससे वहां के आरक्षण की भी जानकारी मिल सकेगी। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • हर घंटे की लिस्ट को अपडेट किया जा सकेगा। 
  • यात्री किसी भी कोच में यात्रा कर रहा हो, उसके ट्रेन में होने की सूचना किसी भी डिवाइस से भेजी जा सकेगी। 
  • यात्री अपनी बुक हुई श्रेणी को भी इस डिवाइस की मदद से अपग्रेड करा सकता है। 
  • इससे अब ट्रेन में टीटी को पेपर चार्ट लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
  • ट्रेन में मौजूद बेटिकट यात्रियों का टिकट भी आसानी से बनाया जा सकेगा। 
  • डेबिट व क्रेडिट कार्ड से कर सकेंगे भुगतान
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed