फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   indian railways to offer 25 percent discount in select shatabdi, tejas and gatiman trains

खुशखबरः रेलवे ने लिया फैसला, शताब्दी-तेजस में 25 फीसदी कम होगा किराया

Wed, 28 Aug 2019 04:18 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 28 Aug 2019 04:18 AM IST
विज्ञापन
indian railways to offer 25 percent discount in select shatabdi, tejas and gatiman trains

भारतीय रेलवे कुछ चुनिंदा शताब्दी, गतिमान और तेजस एक्सप्रेस ट्रेनों में 25 फीसदी कम किराये की योजना को लागू करने जा रहा है। यह सुविधा उन ट्रेनों में मिलेगी जिनमें यात्री संख्या 50 फीसदी से कम होगी। रेलवे ने यह कदम रोडवेज और लो कॉस्ट एयरलाइन से मिल रही कड़ी प्रतिस्पर्धा के चलते यह फैसला लिया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन

इन श्रेणियों के बेस फेयर में मिलेगी रियायत

अधिकारी ने बताया कि यह रियायत वातानुकूलित कुर्सी यान, एक्जीक्यूटिव कुर्सी यान सीटों के आधार पर किराये में दी जाएगी तथा आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क और अन्य अलग से लगाए जाएंगे। जिन ट्रेनों में पिछले साल मासिक 50 फीसद से कम टिकट बिकीं उनमें रियायत दी जाएगी।

विज्ञापन

रेलवे जोन लेंगे फैसला

हालांकि कौन सी ट्रेन में छूट मिलेगी, इस बात का फैसला रेलवे के जोन में स्थित मुख्य कमर्शियल मैनेजर फैसला लेंगे। इसमें यह भी फैसला लिया जाएगा कि पूरी यात्रा या फिर किसी हिस्से में यह छूट लागू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन


जोनल मैनेजर यह भी फैसला लेंगे कि छूट को कितने समय के लिए लागू किया जाएगा। इसमें सालाना, छमाही, सीजन या फिर वीकेंड का समय शामिल होगा। छूट लागू होने के बाद अन्य सभी रियायतें नहीं मिलेंगी और इसमें डायनेमिक फेयर भी नहीं लगेगा। रेलवे जोन को 30 सितंबर तक ऐसी ट्रेनों की सूची तैयार करने के लिए कहा गया है। यह भी आदेश दिया गया है कि अधिकारी स्कीम लागू होने के चार महीने बाद इसके बारे में रिपोर्ट सौंपेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed