फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Railways SBI come together to offer doorstep banking in 585 stations

अब 585 रेलवे स्टेशनों पर जमा नकदी को खुद अपनी तिजोरी तक पहुंचाएगा SBI

Wed, 15 Jan 2020 10:50 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 15 Jan 2020 10:50 AM IST
विज्ञापन
Indian Railways SBI come together to offer doorstep banking in 585 stations

दक्षिण मध्य रेलवे देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक भारतीय स्टेट बैंक ( एसबीआई ) के साथ एक नई सुविधा की शुरुआत करने जा रहा है। रेलवे ने एसबीआई के साथ 'डोरस्टेप बैंकिंग' के लिए समझौता किया है।

विज्ञापन

'डोरस्टेप बैंकिंग' के तहत होगा ये काम

इस सुविधा से जोन के सभी 585 स्टेशनों पर रोजना प्राप्त नकदी के संग्रह की व्यवस्था स्वयं एसबीआई करेगा। जबकि पहले रेलवे अपने स्टेशनों पर प्राप्त नकदी को ट्रेन के जरिए तिजोरियों में बैंक तक भेजता था। इस काम में जोखिम था और यह बेहद मुश्किल था। इसमें मानव श्रम की भी खपत होती है। 

विज्ञापन

कर्मचारियों के श्रमबल की होगी बचत 

इससे हर स्टेशन की आय के बारे में रियल टाइम डाटा रखना आसान हो जाएगा। छोटे रेलवे स्टेशनों पर जो नकदी जमा होती है, उसे कड़ी सुरक्षा के बीच बड़े स्टेशनों पर भेजा जाता है। वहीं बड़े स्टेशनों से मिलने वाली नकदी नजदीकी और निर्धारित बैंक के संबंधित वाणिज्यिक निरीक्षकों को भेजी जाती है। इस कार्य में सुरक्षा के लिए कर्मचारी के साथ - साथ सुरक्षा बल के जवानों को भी भेजा जाता था। लेकिन दक्षिण मध्य रेलवे और एसबीआई की नई सुविधा के तहत कर्मचारियों के श्रमबल की बचत होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इससे मुख्य रूप से दो लाभ होंगे-

  • सभी रेलवे स्टेशनों में समान भेजी हुई रकम मैकेनिज्म विकसित होगा।
  • इससे जवाबदेही में भी आसानी होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि नई व्यवस्था के तहत विभिन्न स्टेशनों की ओर से जमा की जा रही नकदी के बारे में रियल टाइम जानकारी प्राप्त होगी। 

सहमति पत्र पर इन्होंने किए हस्ताक्षर 

बता दें कि सहमति पत्र पर एससीआर की ओर से माल परिवहन के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी बीएस क्रिस्टोफर और मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी , यातायात जे मेघनाथ ने और एसबीआई की ओर से हैदराबाद सर्किल की डिजिटल एवं ट्रांजेक्शन बैंकिंग इकाई के उपमहाप्रबंधक सुरेंद्र नायक ने हस्ताक्षर किए ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed