फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Railways Record Revenue Rs 17000 crore increment best ever freight business know more

Indian Railways: रेलवे के राजस्व में एक साल में 17 हजार करोड़ की उछाल; अब तक 648 करोड़ यात्रियों ने की यात्रा

Fri, 15 Mar 2024 09:01 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Fri, 15 Mar 2024 09:01 PM IST
सार

भारतीय रेलवे ने इस साल कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। राजस्व के मामले में पिछले साल की तुलना में 17 हजार करोड़ की उछाल दर्ज की गई है। 15 मार्च तक के आंकड़ों के मुताबिक इस साल अब तक 648 करोड़ यात्रियों ने यात्रा की है। पिछले साल की तुलना में यह संख्या 52 करोड़ अधिक है।

विज्ञापन
Indian Railways Record Revenue Rs 17000 crore increment best ever freight business know more
भारतीय रेल के राजस्व में 17 हजार करोड़ रुपये से अधिक का उछाल - फोटो : amar ujala graphics

विस्तार

रेलवे में अब तक सर्वश्रेष्ठ माल ढुलाई व्यवसाय हुआ है। राजस्व सृजन और ट्रैक बिछाने के मामले में भी नए कीर्तिमान बने हैं। शुक्रवार को सरकार ने कहा, रेलवे वित्तीय वर्ष 2023-24 में माल लदान, समग्र राजस्व संग्रह और ट्रैक बिछाने के मामले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दर्ज करने की राह पर है। रेल मंत्रालय के प्रारंभिक आंकड़ों के मुताबिक 15 मार्च, 2024 को रेलवे ने 1500 मीट्रिक टन की मूल माल ढुलाई को पार कर लिया है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान 1512 मीट्रिक टन माल ढुलाई हुई। यह अब तक की सबसे अच्छी माल ढुलाई थी।
विज्ञापन


एक साल में अर्जित कुल राजस्व में 17,000 करोड़ रुपये का उछाल
15 मार्च तक के आंकड़ों के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान, भारतीय रेलवे का कुल राजस्व 2.40 लाख करोड़ रुपये रही। पिछले साल 15 मार्च को, कुल राजस्व 2.23 लाख करोड़ रुपये दर्ज किया गया था। यानी एक साल में 17,000 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई।
विज्ञापन


रिकॉर्ड संख्या में रेल यात्री, ट्रैक बिछाने का भी नया कीर्तिमान
वित्त वर्ष 2023-24 के दौरान यात्रियों की संख्या 648 करोड़ रही। पिछले वर्ष की समान अवधि में यात्रियों की कुल संख्या 596 करोड़ थी। यानी आंकड़ों की तुलना में 52 करोड़ अधिक यात्रियों ने यात्रा करने के लिए भारतीय रेल को चुना। ट्रैक बिछाने के मामले में भी नया रिकॉर्ड कायम हुआ है। रेल मंत्रालय ने कहा, इस वित्तीय वर्ष में 15 मार्च तक भारतीय रेलवे ने 5,100 किलोमीटर नई पटरियां बिछाने में सफलता पाई। आंकड़ों की तुलना से पता लगता है कि इस वित्तीय वर्ष में प्रतिदिन ट्रैक बिछाने का औसत 14 किमी से अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed