Indian Railways: पूर्व रेलवे ने रद्द की 16 ट्रेनें, स्टेशन जाने से पहले देख लें पूरी सूची
पूर्व रेलवे ने 16 ट्रेनों को रद्द किया है। जो 16 ट्रेनें रद्द की गई हैं, उनसे पश्चिम बंगाल और बिहार के यात्री प्रभावित होंगे।
विस्तार
कोरोना वायरस महामारी के कारण रेलवे कम ट्रेनों का संचालन कर रहा है। रेलवे ने कोरोना वायरस महामारी के चलते कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। पूर्व रेलवे ने 16 ट्रेनों को रद्द किया है। जो 16 ट्रेनें रद्द की गई हैं, उनसे पश्चिम बंगाल और बिहार के यात्री प्रभावित होंगे। इसलिए अगर आप कहीं जाने की योजना बना रहे हैं, तो सफर से पहले रद्द हुई ट्रेनों की सूची को ध्यान से चेक कर लें।
इसलिए रद्द हुई ट्रेनें
दरअसल, कोविड-19 की दूसरी लहर के बाद स्थितियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। हाल ही में यात्रियों की संख्या में कमी आई है। भारतीय रेलवे ट्रेनों व रेल परिसरों में साफ-सफाई व सैनिटाइजेशन पर विशेष ध्यान दे रहा है। साथ ही रेलवे यात्रियों को कोविड से बचाने के लिए अनेक जागरूकता अभियान भी चला रहा है। सभी यात्री कोविड-19 प्रोटोकॉल नियमों का पालन कर कोविड को फैलने से रोकने में रेलवे का सहयोग कर रहे हैं। सात मई से अगले आदेश तक इन ट्रेनों का परिचालन स्थगित रहेगा। इसमें कुछ ट्रेनें चार मई से ही रद्द हो गई हैं।
पूर्व रेलवे से चलने वाली 8 जोड़ी ट्रेनों रद्द किया गया है । pic.twitter.com/Z7QFT8rq7V
— Eastern Railway (@EasternRailway) May 4, 2021
रद्द हुई ट्रेनों की सूची
ट्रेन नंबर - रूट
- 02019 - हावड़ा - रांची
- 02020- रांची - हावड़ा
- 02339 - हावड़ा - धनबाद
- 02340 - धनबाद - हावड़ा
- 03027 - हावड़ा - अजीमगंज
- 03028 - अजीमगंज - हावड़ा
- 03047 - हावड़ा - रामपुरहाट
- 03048 - रामपुरहाट - हावड़ा
- 03117 - कोलकाता - लालगोला
- 03118 - लालगोला - कोलकाता
- 03187 - सियालदह - रामपुरहाट
- 03188 - रामपुरहाट - सियालदह
- 03401 - भागलपुर - दानपुर
- 03402 - दानापुर - भागलपुर
- 03502 - आसनसोल - हल्दिया
- 03501 - हल्दिया - आसनसोल
मालूम हो कि बुधवार को कोरोना के 3.82 लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस से होने वाली दैनिक मौतों के आंकड़ों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता और बढ़ा दी है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 3,82,315 नए मामले सामने आए हैं, हालांकि बीते 24 घंटे में तीन लाख से ही ज्यादा मरीज ठीक होकर अपन घर वापस लौटे हैं।