फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian-Origin Ajay Banga Confirmed As Next World Bank President

World Bank: भारतीय मूल के अजय बंगा विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष होंगे, 2 जून को संभालेंगे पद

Wed, 03 May 2023 09:37 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 03 May 2023 09:37 PM IST
सार

World Bank: पांच साल के कार्यकाल के लिए बंगा के नेतृत्व को मंजूरी देने के लिए बोर्ड के मतदान के तुरंत बाद प्रकाशित एक बयान में बैंक ने लिखा, "विश्व बैंक समूह बंगा के साथ काम करने के लिए तत्पर है। वह 2 जून को डेविड मालपास से यह भूमिका संभालेंगे।"

विज्ञापन
Indian-Origin Ajay Banga Confirmed As Next World Bank President
अजय बंगा - फोटो : amarujala.com

विस्तार

भारतीय मूल के अजय बंगा विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष होंगे। विश्व बैंक ने पुष्टि की है कि अजय बंगा को बुधवार को अध्यक्ष चुना गया है। पांच साल के कार्यकाल के लिए बंगा के नेतृत्व को मंजूरी देने के लिए बोर्ड के मतदान के तुरंत बाद प्रकाशित एक बयान में बैंक ने लिखा, "विश्व बैंक समूह बंगा के साथ काम करने के लिए तत्पर है। वह 2 जून को डेविड मालपास से यह भूमिका संभालेंगे।" मास्टरकार्ड इंक के पूर्व सीईओ को राष्ट्रपति जो बाइडेन का पिछले महीने समर्थन मिला था। विश्व बैंक के वर्तमान अध्यक्ष डेविड मलपास ने लगभग एक साल पहले पद छोड़ने की घोषणा की थी। भारत ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए अजय बंगा की उम्मीदवारी का समर्थन किया था। 

विज्ञापन

पुणे में जन्म, शिमला से की है पढ़ाई

वर्ल्ड बैंक के एक अध्यक्ष और मास्टरकार्ड के पूर्व सीईओ अजय बंगा का शिमला से नाता रहा है। पुणे में जन्मे बंगा ने 70 के दशक में शिमला के सेंट एडवर्ड स्कूल से प्राइमरी स्तर की पढ़ाई की। इनके पिता आर्मी में अफसर थे। इस दौरान कुछ समय के लिए वह शिमला में तैनात रहे। इस दौरान अजय बंगा को सेंट एडवर्ड स्कूल शिमला में पढ़ाई के लिए प्रवेश दिलवाया था। बंगा के वर्ल्ड बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामित होने पर न केवल सेंट एडवर्ड स्कूल बल्कि शिमला और हिमाचल के लिए भी यह गर्व की बात है।

विज्ञापन

अजय बंगा को विश्व अध्यक्ष के उम्मीदवार के रूप में मिला था व्यापक समर्थन

63 वर्षीय अजय बंगा को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने विश्व बैंक के अगले अध्यक्ष के रूप में नामित किया था। एक खुले समर्थन पत्र में 55 अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, अधिकारियों, दिग्गजों और पूर्व सरकारी अधिकारियों ने विश्व बैंक के अध्यक्ष पद के लिए नामांकन का समर्थन किया था। बंगा का समर्थन करने वालों में कई नोबेल पुरस्कार विजेता भी थे। इनमें डॉ. जोसेफ स्टिग्लिट्ज़ (जिन्हें 2001 में अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार मिला था), डॉ माइकल स्पेंस (2001 में आर्थशास्त्र के नोबेल पुरस्कार के विजेता) और प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस (2006 के नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता) के नाम शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed