फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian Oil Corporation Net Profit Soars To RS 13750 Crore In Q1 Business news in hindi

Business News: आईओसी का मुनाफा 10 साल के शीर्ष पर, कंपनी ने महंगा तेल बेच कमाए 13750 करोड़ रुपये

Sat, 29 Jul 2023 07:14 AM IST
गुलाम अहमद एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 29 Jul 2023 07:14 AM IST
विज्ञापन
Indian Oil Corporation Net Profit Soars To RS 13750 Crore In Q1 Business news in hindi
indian oil corp - फोटो : अमर उजाला

बीपीसीएल के बाद अब इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने भी महंगा तेल बेचकर जबरदस्त कमाई की है। इसने 10 साल का रिकॉर्ड तोड़ते हुए अप्रैल-जून तिमाही में 13,750 करोड़ का लाभ कमाया है। एक साल पहले कंपनी को 1,992 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था। जनवरी-मार्च, 2013 में इसे 14,513 करोड़ फायदा हुआ था। मार्च तिमाही में 10,058 करोड़ की तुलना में इसका लाभ 37% अधिक है। कुल राजस्व 2.21 लाख करोड़ रहा है।

विज्ञापन


एसबीआई कार्ड के लाभ में गिरावट: एसबीआई कार्ड को जून तिमाही में 593 करोड़ का लाभ हुआ है। यह एक साल पहले के 627 करोड़ से 5% कम है। सकल एनपीए 2.41 फीसदी रह गया। 
विज्ञापन


बीओआई का लाभ तीन गुना बढ़ा
बैंक को 1,551 करोड़ का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले समान अवधि में 561 करोड़ की तुलना में यह तीन गुना अधिक है। सकल एनपीए घटकर 6.67 फीसदी रह गया। 

यूको का मुनाफा 80% बढ़ा
यूको बैंक को जून तिमाही में 223 करोड़ का मुनाफा हुआ है। एक साल पहले के 124 करोड़ की तुलना में यह 80 फीसदी अधिक है। बैंक की कुल आय 5,857 करोड़ रही।

यूपीए के समय कम हो गई थी देश की आर्थिक वृद्धि दर
कांग्रेस की अगुवाई में बना इंडिया गठबंधन आज भले ही तमाम दावे करे, लेकिन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) के 2004-14 के समय देश की आर्थिक विकास दर कम हो गई थी। ब्लूक्राफ्ट डिजिटल फाउंडेशन के सीईओ अखिलेश मिश्रा ने कहा, संप्रग के विनाशकारी रिकॉर्ड के अलावा उसके पास कुछ और नहीं है। उन्होंने कहा, नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल के समापन से पहले ही भारत तीसरी बड़ी जीडीपी बन जाएगा। अगर संप्रग जैसे दल 2024 में वापसी करते हैं तो सिर्फ लूट खसोट करेंगे। उनके कार्यकाल में लापरवाह राजकोषीय प्रबंधन व करदाताओं के पैसे की फिजूलखर्ची के बाद भी रोजगार निर्माण शून्य था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चांदी में 1,900 रुपये की बड़ी गिरावट
वैश्विक बाजार में बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में नरमी के बीच शुक्रवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 350 रुपये सस्ता होकर 60,250 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। चांदी की कीमत में 1,900 रुपये की बड़ी गिरावट दर्ज की गई और वह 76,000 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव बंद हुई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी दोनों कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। वैश्विक बाजार में पीली धातु 1,951 डॉलर प्रति औंस के भाव पर बंद हुई।

डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे टूटा
डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को 26 पैसे टूटकर 82.18 पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में गिरावट और विदेशी पूंजी निकासी से रुपये पर दबाव बढ़ा। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.30 पर खुला।


अब तक पांच करोड़ से ज्यादा रिटर्न दाखिल
चालू वित्त वर्ष में 27 जुलाई तक 5.03 करोड़ लोगों ने आयकर रिटर्न (आईटीआर) भरा है। 2022-23 के लिए भरे गए 5.03 करोड़ में से 4.6 करोड़ या 88 फीसदी का ई सत्यापन हो चुका है। इसमें से 2.69 करोड़ की प्रक्रिया पूरी हो गई है। रिटर्न दाखिल की अंतिम तारीख 31 जुलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed