{"_id":"6305a2564a43dd53141b019d","slug":"indian-market-opened-flat-on-the-third-trading-day-of-the-week-sensex-at-59005-and-nifty-at-17581","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sensex Opening Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सपाट खुले भारतीय बाजार, सेंसेक्स 59005 तो निफ्टी 17581 पर","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Sensex Opening Bell: हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सपाट खुले भारतीय बाजार, सेंसेक्स 59005 तो निफ्टी 17581 पर
Wed, 24 Aug 2022 09:37 AM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 24 Aug 2022 09:37 AM IST
सार
Sensex Opening Bell: सेंसेक्स फिलहाल 25.31 अंकों की गिरावट के साथ 59,005.99 अंकों के पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी चार अंकों की बढ़त के साथ 17,581.55 अंकों पर ट्रेड कर रहा है। बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिली।
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार
- फोटो : pixabay
विस्तार
हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन भारतीय बाजार सपाट खुले। सेंसेक्स फिलहाल 25.31 अंकों की गिरावट के साथ 59,005.99 अंकों के पर कारोबार कर रहा है वहीं निफ्टी चार अंकों की बढ़त के साथ 17,581.55 अंकों पर ट्रेड कर रहा है।
विज्ञापन
बाजार में शुरुआती गिरावट के बाद रिकवरी देखने को मिली। इस दौरान सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर लौटने में सफल रहे। बाजार में एफएमसीजी, फार्मा, रियल्टी और आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी देखने को मिल रही है। वहीं, ऑटो, ऑयल और गैस कंपनियों के शेयरों में कमजोरी नजर आ रही है।
विज्ञापन
बुधवार के शुरुआती कारोबार में ओएनजीसी फिलहाल टॉप गेनर है जबकि भारती एयरटेल टॉप लूजर है। इससे पहले मंगलवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने भारतीय बाजार में नकद में 563 करोड़ रुपये की खरीदारी की वहीं घरेलू निवेशकों ने नकद में 215 करोड़ रुपये की बिकवाली की।
विज्ञापन