फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Indian GDP: IMF also reduced India's growth rate, now expected 6.8 growth rate

Indian GDP: आईएमएफ ने भी भारत के विकास दर का अनुमान घटाया, अब 6.8 वृद्धि दर की उम्मीद

Tue, 11 Oct 2022 07:27 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 11 Oct 2022 07:27 PM IST
सार

Indian GDP: मंगलवार को जारी अपनी वार्षिक विश्व आर्थिक आउटलुक रिपोर्ट में आईएमएफ ने कहा है कि 2022 में भारत की जीडीपी में वृद्धि का संशोधित अनुमान 6.8 प्रतिशत है। इस तरह जुलाई महीने के पूर्वानुमान में 0.6 प्रतिशत अंक कटौती की गई है। 

विज्ञापन
Indian GDP: IMF also reduced India's growth rate, now expected 6.8 growth rate
IMF - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत के विकास दर अनुमान को 0.6 फीसदी घटाकर 6.8% कर दिया है। जुलाई में 7.4% व जनवरी में 8.2% रहने का अनुमान जताया था। इस कटौती के बाद भी भारतीय अर्थव्यवस्था के आगे बढ़ने की रफ्तार अन्य देशों के मुकाबले सबसे तेज रहेगी।

विज्ञापन


आईएमएफ ने कहा, दूसरी तिमाही में आर्थिक गतिविधियों में कमजोरी और बाहरी मांग में कमी से विकास दर में कटौती की गई है। 2023-24 में वृद्धि दर 6.1% रहने का अनुमान है। 2021-22 में 8.7% रही थी।
विज्ञापन


खुदरा महंगाई : 2023-24 में 5.1% पर आने की उम्मीद
आईएमएफ ने महंगाई के मोर्चे पर कहा कि चालू वित्त वर्ष में भारत में खुदरा महंगाई 6.9% रह सकती है। हालांकि, 2023-24 में यह आरबीआई के ऊपरी दायरे 6 फीसदी से घटकर 5.1% पर आ सकती है। आईएमएफ के अर्थशास्त्री डेनियल लेइघ ने कहा कि मौद्रिक और राजकोषीय नीतियों की सख्ती मांग को कमजोर कर रही हैं। अगले वित्त वर्ष में ही महंगाई के और घटकर 4 फीसदी पर आने की भी उम्मीद है। अतिरिक्त मौद्रिक सख्ती यह सुनिश्चित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक विकास दर : घटकर 3.2% रह जाएगी

  • आईएमएफ ने चालू वित्त वर्ष के लिए वैश्विक वृद्धि दर को घटाकर 3.2% कर दिया है। 2023-24 में 2.7 फीसदी रहने का अनुमान जताया है। 2021-22 में वैश्विक विकास दर 6 फीसदी रही थी।
  • आईएमएफ ने कहा कि रूस-यूक्रेन युद्ध, महंगाई के दबाव, बढ़ती ब्याज दर और वैश्विक महामारी का प्रभाव जारी रहने समेत अन्य वजहों से वैश्विक वृद्धि दर में कटौती की गई है।

इन देशों में भी कटौती

देश/वृद्धि दर 2022 2023
अमेरिका 1.6% 1.0%
जर्मनी 1.5% -0.3%
फ्रांस 2.5% 0.7%
इटली 3.2% -0.2%
जापान 1.7% 1.6%
ब्रिटेन 3.6% 0.3%
चीन 3.2% 4.4%
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed