{"_id":"654d76f42f5f20c6740e8bd4","slug":"indian-banks-scored-above-global-average-in-digital-banking-maturity-deloitte-survey-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेलॉयट सर्वे: भारतीय बैंकों में वर्ल्ड डिजिटल चैंपियन बनने की क्षमता, ई-बैंकिंग में तेजी से हो रहे परिपक्व","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
डेलॉयट सर्वे: भारतीय बैंकों में वर्ल्ड डिजिटल चैंपियन बनने की क्षमता, ई-बैंकिंग में तेजी से हो रहे परिपक्व
Fri, 10 Nov 2023 05:49 AM IST
गुलाम अहमद
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: गुलाम अहमद
Updated Fri, 10 Nov 2023 05:49 AM IST
सार
भारतीय बैंकों ने सर्वे बेहतर प्रदर्शन किया और कई प्रमुख कस्मटर जर्नी में ग्लोबल एवरेज को पीछे छोड़ दिया। रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में सबसे आगे होने के कारण भारतीय बैंक ग्लोबल एवरजे की तुलना में अच्छी स्थिति में हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
विस्तार
भारतीय बैंकों में दुनियाभर के बैंकों को पछाड़कर ‘डिजिटल चैंपियन’ बनने की क्षमता है। रिपोर्ट के अनुसार भारतीय बैंकों का डिजिटल मैच्योरिटी स्कोर अमेरिका, चीन, यूके और ब्राजील जैसी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं वाले देशों के बैंकों से भी बेहतर है। डिजिटल लेन-देन में बैंकों का रोल बहुत अहम माना जाता है। दुनियाभर के बैंक कितनी तेजी से डिजिटल मैच्योरिटी यानी अपने कामकाज को डिजिटल तरीके से कर रहे हैं। इसके लिए ग्लोबल कंसलटेंसी फर्म डेलॉयट की डिजिटल बैंकिंग मैच्योरिटी (डीबीएम) ने 41 देशों के 304 बैंकों का सर्वे किया और पाया कि भारतीय बैंक दुनियाभर के बैंकों की तुलना में डिजिटल मैच्योरिटी स्कोर में बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
1,208 डिजिटल बैंकिंग कार्यों पर किया सर्वे
बैंकों का मुलायंकन करने के लिए सर्वे में 1,208 डिजिटल बैंकिंग कार्यों को शामिल किया गया, जिसमें प्रमुख रूप से रिटेल कस्टमर लाइफ साइकिल, इन्फॉर्मेशन जुटाना, खाता खोलना, कस्टमर ऑनबोर्डिंग, डे-टू-डे बैंकिंग, कस्टमर रिलेशन को बढ़ाना था। हर सेगमेंट में 10 प्रतिशत प्रदर्शन करने वालों को ‘डिजिटल चैंपियन’, उसके बाद ‘डिजिटल स्मार्ट फॉलोअर्स’, ‘डिजिटल एडॉप्टर्स’ और ‘डिजिटल लेटकमर्स’ की उपाधि दी गई।
विज्ञापन
मोबाइल बैंकिंग में भारतीय बैंकों को 3% अधिक अंक मिले
भारतीय बैंकों ने सर्वे बेहतर प्रदर्शन किया और कई प्रमुख कस्मटर जर्नी में ग्लोबल एवरेज को पीछे छोड़ दिया। रिपोर्ट में इस बात पर जोर दिया गया है कि डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन में सबसे आगे होने के कारण भारतीय बैंक ग्लोबल एवरजे की तुलना में अच्छी स्थिति में हैं। भारतीय बैंकों ने मोबाइल बैंकिंग में ग्लोबल एवरेज से 3% अधिक और इंटरनेट बैंकिंग में 1% अधिक अंक प्राप्त किए। उन्हें ‘डिजिटल स्मार्ट फॉलोअर्स’ और ‘डिजिटल एडॉप्टर्स’ का खिताब मिला।
विज्ञापन