फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India total debt increases to Rs 147 lakh crore in second quarter of 2022-23

Govt Debt: सरकार पर कर्ज एक फीसदी बढ़कर 147.19 लाख करोड़, दूसरी तिमाही में प्रतिभूतियों से मिले 4.06 लाख करोड़

Wed, 28 Dec 2022 06:09 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Wed, 28 Dec 2022 06:09 AM IST
सार

रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में सरकार ने प्रतिभूतियों के जरिये 4.06 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। उधारी कार्यक्रम के तहत अधिसूचित राशि 4.22 लाख करोड़ थी। वहीं, 92,371.15 करोड़ लौटाए गए।

विज्ञापन
India total debt increases to Rs 147 lakh crore in second quarter of 2022-23
केंद्रीय वित्त मंत्रालय। - फोटो : ANI

विस्तार

सरकार की कुल देनदारी यानी कर्ज चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में एक फीसदी बढ़कर 147.19 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। जून तिमाही में यह 145.72 लाख करोड़ था। वित्त मंत्रालय की मंगलवार को जारी सार्वजनिक कर्ज प्रबंधन रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर अंत में सार्वजनिक कर्ज सकल देनदारी का 89.1 फीसदी पहुंच गया। जून तिमाही में यह 88.3 फीसदी था। करीब 29.6 फीसदी सरकारी प्रतिभूतियां (निश्चित या परिवर्तनशील ब्याज वाली) पांच साल से कम अवधि में परिपक्व होने वाली हैं।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरी तिमाही में सरकार ने प्रतिभूतियों के जरिये 4.06 लाख करोड़ रुपये जुटाए हैं। उधारी कार्यक्रम के तहत अधिसूचित राशि 4.22 लाख करोड़ थी। वहीं, 92,371.15 करोड़ लौटाए गए। इसके अलावा, 2022-23 की दूसरी तिमाही में भारांश औसत प्रतिफल बढ़कर 7.33 फीसदी हो गया, जो पहली तिमाही में 7.23 फीसदी था।

विज्ञापन
  • 145.72  लाख करोड़ रुपये की देनदारी थी पहली तिमाही में।
  • सरकार सितंबर तिमाही के दौरान नकद प्रबंध बिल के जरिये कोई राशि नहीं जुटा पाई। 
  • आरबीआई ने सरकारी प्रतिभूतियों के लिए कोई खुली बाजार गतिविधियां आयोजित नहीं कीं।


विदेशी मुद्रा भंडार : अब भी 105.98 अरब डॉलर कम
30 सितंबर को देश का विदेशी मुद्रा भंडार 532.66 अरब डॉलर रहा था। इससे पहले 24 सितंबर, 2021 को यह 638.64 अरब डॉलर रहा था। इसके मुकाबले विदेशी मुद्रा भंडार अब भी 105.98 अरब डॉलर कम है।

विज्ञापन
विज्ञापन


रुपया : डॉलर की तुलना में 3.11 फीसदी टूटा
सितंबर तिमाही के दौरान डॉलर के मुकाबले रुपये में 3.11 फीसदी गिरावट दर्ज की गई। एक जुलाई, 2022 को डॉलर के मुकाबले रुपये का मूल्य 79.09 था, जबिक 30 सितंबर, 2022 को यह मूल्य गिरकर 81.55 पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed