{"_id":"619cb9d3d87f393e30553ce4","slug":"india-to-release-about-5-mn-barrels-of-crude-oil-from-its-emergency-stocks-in-tandem","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी: कच्चे तेल की कीमतें घटाने को सरकार की योजना, तेल भंडार से 50 लाख बैरल की निकासी होगी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
तैयारी: कच्चे तेल की कीमतें घटाने को सरकार की योजना, तेल भंडार से 50 लाख बैरल की निकासी होगी
Tue, 23 Nov 2021 03:24 PM IST
दीपक चतुर्वेदी
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दीपक चतुर्वेदी
Updated Tue, 23 Nov 2021 03:24 PM IST
सार
India To Release Crude Oil From Emergency Stocks: भारत कच्चे तेल की कीमतों में कमी लाने के लिए अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ तालमेल बिठाकर अपने रणनीतिक तेल भंडार से 50 लाख बैरल तेल की निकासी की योजना बना रहा है।
विज्ञापन
crude oil
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत कच्चे तेल की कीमतों में कमी लाने के लिए अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ तालमेल बिठाकर अपने रणनीतिक तेल भंडार से 50 लाख बैरल तेल की निकासी की योजना बना रहा है। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्टॉक से निकाले जाने वाले इस कच्चे तेल को मंगलोर रिफाइनरी एंड पेट्रोकेमिकल्स लिमिटेड (एमआरपीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) को बेचा जाएगा। ये दोनों सरकारी तेल शोधन इकाइयां रणनीतिक तेल भंडार से पाइपलाइन के जरिये जुड़ी हुई हैं।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि इस योजना के बारे में जल्द ही औपचारिक घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सात-दस दिनों में तेल निकासी की यह प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। जरूरत पड़ने पर भारत अपने रणनीतिक भंडार से और भी अधिक कच्चे तेल की निकासी का फैसला ले सकता है। भारत के पश्चिमी और पूर्वी दोनों तटों पर रणनीतिक तेल भंडार स्थित हैं। इनकी सम्मिलित भंडारण क्षमता करीब 3.8 करोड़ बैरल तेल की है। ऐसे में भारत ने कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में जारी तेजी के बीच अन्य बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के साथ मिलकर अपने आपातकालीन तेल भंडार से निकासी का मन बनाया है।
विज्ञापन