फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India to grow at Over 6 per cent for next 2 fiscal years World Bank Know all about it

World Bank: 'भारत की वृद्धि दर आगामी दो वित्तीय वर्षों में 6.7 फीसदी रहेगी', विश्व बैंक ने लगाया अनुमान

Fri, 17 Jan 2025 10:51 AM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Jan 2025 10:51 AM IST
सार

वित्त वर्ष 2024-25 यानी अप्रैल 2024 से मार्च 2025 में भारत की वृद्धि दर घटकर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो निवेश में मंदी तथा विनिर्माण क्षेत्र की कमजोर वृद्धि को दर्शाता है।

विज्ञापन
India to grow at Over 6 per cent for next 2 fiscal years World Bank Know all about it
World Bank, विश्व बैंक - फोटो : एएनआई

विस्तार

विश्व बैंक ने भारत की वृद्धि दर को लेकर अहम अनुमान जारी किए हैं। इसके मुताबिक, भारत की वृद्धि दर आगामी दो वित्तीय वर्षों में 6.7 फीसदी रहेगी। विश्व बैंक के दक्षिण एशिया के नवीनतम वृद्धि अनुमानों के अनुसार अप्रैल 2025 से आगामी दो वित्तीय वर्षों के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर 6.7 प्रतिशत प्रति वर्ष पर स्थिर रहने का अनुमान है।

विज्ञापन


विश्व बैंक ने गुरुवार को बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में दक्षिण एशिया में वृद्धि दर बढ़कर 6.2 फीसदी होने की उम्मीद है। इसमें भारत में मजबूत वृद्धि होना शामिल है। इसमें कहा गया कि भारत में अप्रैल 2025 से आगामी दो वित्त वर्षों में वृद्धि दर 6.7 फीसदी प्रति वर्ष पर स्थिर रहने का अनुमान है।
विज्ञापन


विनिर्माण गतिविधि मजबूत होगी
बैंक ने बताया कि सेवा क्षेत्र में निरंतर विस्तार होने की उम्मीद है। विनिर्माण गतिविधि मजबूत होगी, जिसे कारोबारी माहौल में सुधार के लिए सरकार की पहलों का समर्थन प्राप्त होगा। निवेश वृद्धि स्थिर रहने का अनुमान है तथा निजी निवेश में वृद्धि से सार्वजनिक निवेश में नरमी की भरपाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


6.5 प्रतिशत रहने का भी अनुमान
वित्त वर्ष 2024-25 यानी अप्रैल 2024 से मार्च 2025 में भारत की वृद्धि दर घटकर 6.5 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जो निवेश में मंदी तथा विनिर्माण क्षेत्र की कमजोर वृद्धि को दर्शाता है। भारत के अलावा इस क्षेत्र में 2024 में वृद्धि दर बढ़कर 3.9 प्रतिशत हो जाने का अनुमान है। यह मुख्य रूप से पाकिस्तान और श्रीलंका में सुधार को दर्शाता है, जो आर्थिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए अपनाई गई बेहतर व्यापक आर्थिक नीतियों का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed