फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's wholesale prices fall 0.26% in September

Wholesale Inflation: लगातार छठे महीने थोक महंगाई दर शून्य से नीचे, सितंबर में -0.26% पर पहुंची

Mon, 16 Oct 2023 01:06 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 16 Oct 2023 01:06 PM IST
सार

अगस्त में महंगाई दर -0.52% और जुलाई के महीने में -1.36% पर आ गई थी। सरकार ने सितंबर में रासायनिक और रासायनिक उत्पादों, खनिज तेल, कपड़ा, बुनियादी धातुओं और खाद्य उत्पादों की कीमतों में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में गिरावट को थोक महंगाई कम होने के लिए जिम्मेदार ठहराया है।

विज्ञापन
India's wholesale prices fall 0.26% in September
महंगाई

विस्तार

देश में थोक मुद्रास्फीति दर लगातार छठे महीने शून्य से नीचे रही और सितंबर में यह -0.26 प्रतिशत दर्ज की गई। अगस्त महीने में थोक महंगाई दर पांच महीने के उच्च स्तर -0.52 फीसदी पर पहुंच गई थी। रॉयटर्स द्वारा सर्वेक्षण किए गए अर्थशास्त्रियों ने अनुमान लगाया था कि सितंबर के लिए थोक मूल्य सूचकांक 0.5% बढ़ेगा।

विज्ञापन


अगस्त में महंगाई दर -0.52% और जुलाई के महीने में -1.36% पर आ गई थी। सरकार ने सितंबर में रासायनिक और रासायनिक उत्पादों, खनिज तेल, कपड़ा, बुनियादी धातुओं और खाद्य उत्पादों की कीमतों में पिछले वर्ष के इसी महीने की तुलना में गिरावट को थोक महंगाई दर के शून्य से नीचे रहने का कारण बताया है।
विज्ञापन


थोक मूल्य सूचकांक (डब्ल्यूपीआई) कंपनियों के साथ थोक में बेचे और कारोबार किए गए सामानों की कीमतों में बदलाव का मूल्यांकन करता है।  उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) के विपरीत, जो उपभोक्ताओं की ओर से खरीदी गई वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों को ट्रैक करता है, डब्ल्यूपीआई खुदरा कीमतों से पहले फैक्ट्री गेट कीमतों को ट्रैक करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि सितंबर में खुदरा महंगाई दर में सितंबर में गिरावट दर्ज की गई। देश की खुदरा मुद्रास्फीति सितंबर में सालाना आधार पर घटकर 5.02 प्रतिशत पर आ गई, यह अगस्त में 6.83 प्रतिशत थी। सितंबर में खाद्य मुद्रास्फीति 6.56 प्रतिशत रही जो अगस्त में 9.94 प्रतिशत थी। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की बात करें तो सितंबर महीने में खुदरा महंगाई दर क्रमशः 5.33 प्रतिशत और 4.65 प्रतिशत रही।


सितंबर में सब्जियों की कीमतें नरम पड़ीं
सितंबर महीने में सब्जियों की महंगाई दर घटकर 3.39 फीसदी रह गई, जो अगस्त में 26.14 फीसदी थी। सितंबर महीने में अनाज की महंगाई दर 10.95 फीसदी रही। ईंधन और बिजली खंड की महंगाई में सितंबर में शून्य से 0.11 प्रतिशत की गिरावट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed