{"_id":"63fef2e4451c3c0bb00a3253","slug":"india-s-manufacturing-pmi-shows-steady-growth-in-feb-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"PMI: भारत के विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि फरवरी में भी बरकरार रही, उत्पादन लगभग जनवरी के समान","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
PMI: भारत के विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि फरवरी में भी बरकरार रही, उत्पादन लगभग जनवरी के समान
Wed, 01 Mar 2023 12:08 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:08 PM IST
सार
Purchasing Managers Index: बुधवार को जारी सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत के विनिर्माण उद्योग ने अंतिम वित्त वर्ष की आधी तिमाही के दौरान उत्पादन और नए ऑर्डर में मजबूत वृद्धि जारी है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बिक्री विस्तार की दर में उल्लेखनीय कमी आई है।
विज्ञापन
pmi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश के विनिर्माण क्षेत्र में वृद्धि की गति फरवरी में बरकरार रही और नये आर्डर तथा उत्पादन जनवरी के समान रहे। मौसमी रूप से समायोजित एसएंडपी ग्लोबल इंडिया मैन्युफैक्चरिंग परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (पीएमआई) फरवरी में 55.3 पर रहा, जनवरी के 55.4 से इसमें मामूली बदलाव हुआ है।
विज्ञापन
फरवरी के पीएमआई आंकड़ों ने लगातार 20 वें महीने समग्र परिचालन स्थितियों में सुधार की ओर इशारा किया है। पीएमआई की भाषा में 50 से ऊपर का आंकड़ा विस्तार का मतलब है जबकि 50 से नीचे का स्कोर संकुचन को दर्शाता है।
विज्ञापन
बुधवार को जारी सर्वेक्षण में कहा गया है कि भारत के विनिर्माण उद्योग ने अंतिम वित्त वर्ष की आधी तिमाही के दौरान उत्पादन और नए ऑर्डर में मजबूत वृद्धि जारी है। हालांकि अंतरराष्ट्रीय बिक्री विस्तार की दर में उल्लेखनीय कमी आई है।
विज्ञापन
कंपनियों ने अपनी परिचालन क्षमताओं पर केवल हल्के दबाव का संकेत दिया, फरवरी में बकाया व्यवसाय में मामूली वृद्धि हुई और इससे नौकरियों की संख्या में आंशित वृद्धि ही हो सकी।
सर्वेक्षण के अनुसार 98 प्रतिशत पैनलिस्टों ने रोजगार में कोई बदलाव नहीं होने की सूचना दी। एसएंडपी ग्लोबल मार्केट इंटेलिजेंस में अर्थशास्त्र की एसोसिएट निदेशक पॉलियाना डी लीमा ने कहा कि नौकरियों का सृजन सार्थक आकर्षण हासिल करने में विफल रहा क्योंकि फर्मों के पास वर्तमान आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पर्याप्त कर्मचारी थे।