{"_id":"6777cd85eef280738b0c593f","slug":"india-s-forex-reserves-dropped-by-usd-4-112-billion-in-the-week-ended-december-27-says-rbi-2025-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Forex Reserve: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई 4.112 अरब डॉलर की कमी, आरबीआई ने जारी किए आंकड़े","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Forex Reserve: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में आई 4.112 अरब डॉलर की कमी, आरबीआई ने जारी किए आंकड़े
Fri, 03 Jan 2025 05:14 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 03 Jan 2025 05:14 PM IST
सार
Forex Reserve: 27 दिसंबर को समाप्त हुए सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.112 अरब डॉलर घटकर 640.279 अरब डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इससे जुड़े आंकड़े जारी किए। आइए इस बारे में और जानें।
विज्ञापन
विदेशी मुद्रा भंडार
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है। 27 दिसंबर 2024 को समाप्त हुए हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार में 4.112 अरब डॉलर की कमी आई और यह 640.279 अरब डॉलर पर पहुंच गई। भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को इससे जुड़े आंकड़े जारी किए। इससे पिछले सप्ताह विदेशी मुद्रा भंडार 8.478 अरब डॉलर घटकर 644.391 अरब डॉलर गयो गया था। पिछले कुछ हफ्तों में देश के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार गिरावट दिखी है।
विज्ञापन
जानकारों के अनुसार, भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से रुपये में उतार-चढ़ाव को रोकने के लिए उठाए गए कदमों से फॉरेक्स रिजर्व पर दबाव बढ़ा है। सितंबर महीने के अंत में देश का विदेशी मुद्रा भंडार अपने सर्वकालिक उच्चतम स्तर 704.885 अरब डॉलर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन
आरबीआई की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, 27 दिसंबर को समाप्त हुए हफ्ते के दौरान फॉरेक्स रिजर्व के अहम घटक विदेशी मुद्रा अस्तियों (FCA) में 4.641 अरब डॉलर की कमी आई और इसका भंडार कम होकर 551.921 अरब डॉलर पर पहुंच गया। डॉलर के संदर्भ में व्यक्त विदेशी मुद्रा अस्तियों के तहत अन्य विदेशी मुद्राओं, जैसे यूरो, पाउंड और येन की कीमतों में डॉलर की तुलना में उतार-चढ़ाव की गणना की जाती है।
विज्ञापन
आरबीआई के अनुसार, देश का स्वर्ण भंडार समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान 54.1 करोड़ डॉलर बढ़कर 66.268 अरब डॉलर पर पहुंच गया। केंद्रीय बैंक ने बताया कि विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) उक्त हफ्ते के दौरान 1.2 करोड़ डॉलर कम होकर 17.873 अरब डॉलर पर पहुंच गया। आरबीआई के आंकड़ों के अनुसार 27 दिसंबर समाप्त हुए हफ्ते के दौरान अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष में भारत की रिजर्व स्थिति 4.217 अरब डॉलर पर स्थिर रही।