फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's exports to US have declined amid ongoing tariff standoff

US Tariff: टैरिफ विवाद के बीच अमेरिका में भारत से निर्यात घटा, 24 देशों में हुई बढ़ोतरी

Mon, 20 Oct 2025 07:07 AM IST
लव गौर एजेंसी, कोलकाता
एजेंसी, कोलकाता Published by: लव गौर Updated Mon, 20 Oct 2025 07:07 AM IST
सार

India Exports: टैरिफ विवाद के बीच अमेरिका में भारत से निर्यात घटा है, जबकि 24 देशों में बढ़ोतरी हुई। क्रिसिल रिपोर्ट के अनुसार सितंबर माह में अमेरिका को निर्यात 11.9 फीसदी कम हुआ है।

विज्ञापन
India's exports to US have declined amid ongoing tariff standoff
टैरिफ विवाद के बीच अमेरिका में भारत से निर्यात घटा - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

टैरिफ को लेकर जारी गतिरोध के बीच भारत का अमेरिका को निर्यात घटा है, जबकि दक्षिण कोरिया, बेल्जियम, इटली, संयुक्त अरब अमीरात, जर्मनी, मिस्र समेत 24 देशों में निर्यात में वृद्धि हुई है।

रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की अक्तूबर महीने की रिपोर्ट के अनुसार, बाजार विविधीकरण की स्पष्ट प्रवृत्ति को दर्शाते हुए भारतीय निर्यातकों ने चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान 24 देशों में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की, जबकि सितंबर में उच्च टैरिफ के कारण अमेरिका को निर्यात में गिरावट आई।

विज्ञापन


सितंबर में अमेरिका को भारत का माल निर्यात 11.9 प्रतिशत घटकर 5.5 अरब डॉलर रह गया, जबकि अगस्त 2025 में इसमें 7 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। टैरिफ बढ़ने से पहले माल की जल्दी सप्लाई (फ्रंटलोडिंग) नहीं की जाती तो गिरावट और ज्यादा होती। इसके विपरीत सितंबर में गैर-अमेरिकी बाजारों को निर्यात 10.9 प्रतिशत बढ़ा, जो अगस्त में 6.6 प्रतिशत की वृद्धि से अधिक है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

129 अरब डॉलर की सकारात्मक वृद्धि...भारत का निर्यात जिन 24 देशों में बढ़ा है उनमें, दक्षिण कोरिया, यूएई, जर्मनी, टोगो, मिस्र, वियतनाम, इराक, मेक्सिको, रूस, केन्या, नाइजीरिया, कनाडा, पोलैंड, श्रीलंका, ओमान, थाईलैंड, बांग्लादेश, ब्राजील, बेल्जियम, इटली और तंजानिया शामिल हैं। इन देशों को किए गए निर्यात में अप्रैल-सितंबर 2025-26 में 129.3 अरब डॉलर की सकारात्मक बढ़ोतरी दर्ज हुई, जो भारत के कुल निर्यात का 59 प्रतिशत है।

अन्य बाजारों पर निर्यातकों की नजर

निर्यातक अफ्रीका, लैटिन अमेरिका और मध्य पूर्व जैसे अन्य बाजारों पर ध्यान दे रहे हैं। अमेरिका और भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते पर बातचीत कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed