फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's economy deep in 'Modi-made crisis': Cong on rising gold loans

Congress: आर्थिक नीतियों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा, रमेश बोले- गोल्ड लोन का बढ़ना इकोनॉमी में संकट का संकेत

Tue, 04 Mar 2025 12:38 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Tue, 04 Mar 2025 12:38 PM IST
सार

Congress: मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मंगलवार को सरकार के फैसलों पर सवाल खड़े करते हुए अर्थव्यवस्था को संकट में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था पर सरकार का बनाया हुआ संकट हावी हो गया है। कांग्रेस ने देश में बढ़ते गोल्ड लोन के प्रचलन पर निशाना साधते हुए सरकार पर तीखा हमला किया। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।

विज्ञापन
India's economy deep in 'Modi-made crisis': Cong on rising gold loans
कांग्रेस नेता जयराम रमेश - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने मंगलवार को सरकार के फैसलों पर सवाल खड़े करते हुए अर्थव्यवस्था को संकट में डालने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अर्थव्यवस्था पर सरकार का बनाया हुआ संकट हावी हो गया है। कांग्रेस ने देश में बढ़ते गोल्ड लोन के प्रचलन पर निशाना साधते हुए सरकार पर तीखा हमला किया। कांग्रेस के महासचिव और संचार प्रभारी जयराम रमेश ने भारतीय रिजर्व बैंक के फरवरी के आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि गोल्ड लोन में 71.3% का जबरदस्त उछाल देखा गया है।

विज्ञापन


रमेश ने एक्स पर कहा, "भारत की अर्थव्यवस्था सरकार की ओर से बनाए गए संकट में फंस गया है। 2024 तक लगातार जारी व्यापक आर्थिक सुस्ती के कारण पिछले पांच वर्षों में गोल्ड लोन में 300 प्रतिशत का उछाल आया है। गोल्ड लोन का आंकड़ा पहली बार एक लाख करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया है।" 
विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने कहा, "भारतीय महिलाओं के लिए बुरी खबरें लगातार बढ़ रही हैं। आरबीआई के आंकड़े बताते हैं कि फरवरी 2025 में गोल्ड लोन में 71.3% का जबरदस्त उछाल आया है।" रमेश ने कहा कि हाउसिंग से लेकर कार तक हर सेक्टर में बैंक ऋण में सुस्ती दिखी है, लेकिन संकटकालीन ऋण जैसे गोल्ड लोन चरम पर है। रमेश ने कहा कि इतना ही नहीं नीति आयोग की रिपोर्ट से पता चलता है कि महिलाओं को जारी सभी ऋणों में गोल्ड लोन की हिस्सेदारी 40% है। सोना गिरवी रखकर लोन लेने वाली महिलाओं की संख्या में बीते पांच वर्षों में 22 प्रतिशत से अधिक का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा है कि मोदी सरकार ने एक बार फिर अर्थव्यवस्था के प्रबंधन में अपनी विफलता का उदाहरण पेश किया है। भारतीय महिलाएं इसकी कीमत चुका रही हैं। उन्होंने एक्स पर एक मीडिया रिपोर्ट भी साझा की, जिसमें कहा गया है कि बैंकों का स्वर्ण ऋण पोर्टफोलियो चालू वित्त वर्ष (वित्त वर्ष 25) के दिसंबर तक साल-दर-साल (वाईओवाई) 71.3 प्रतिशत बढ़कर 1.72 ट्रिलियन रुपये हो गया, जबकि एक साल पहले 17 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी, जो पिछले साल जोखिम भार में वृद्धि के बाद पीली धातु की बढ़ती कीमतों और असुरक्षित ऋण में मंदी के कारण हुआ था।

कांग्रेस नेता ने एक्स पर एक अन्य मीडिया रिपोर्ट भी साझा की, जिसमें कहा गया है कि ऋण बाजार ने 2019 और 2024 के बीच सालाना 22% अधिक महिला उधारकर्ताओं को जोड़ा है। चार करोड़ नई महिलाओं ने अपने सोने के आभूषणों के बदले 4.7 ट्रिलियन रुपये का कर्ज लिया है।

कांग्रेस ने सोमवार को दावा किया कि नरेन्द्र मोदी सरकार की ओर से बड़े जोर-शोर से शुरू की गई सॉवरेन गोल्ड बांड योजना, नोटबंदी और 'मेक इन इंडिया' पहल की तरह ही 'पूरी तरह असफल' साबित हुई है। कांग्रेस भी अर्थव्यवस्था को संभालने के तरीके को लेकर सरकार पर हमला कर रही है और दावा कर रही है कि बढ़ती कीमतें, घटता निजी निवेश और स्थिर मजदूरी के मुद्दे आम लोगों को बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं।


कम उपभोग व्यय और असमानता के मुद्दों को उठाते हुए कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा था कि इस दलदल से बाहर निकलने का रास्ता नीति निर्धारण का ध्यान भाई-भतीजावाद से हटाकर नीचे से ऊपर की ओर सशक्तिकरण को स्थानांतरित करने से निकलेगा कांग्रेस नेता ने कहा था कि इसकी शुरुआत ग्रामीण आय को बढ़ावा देने से होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed