फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's composite PMI growth slows in September, marking slowest growth in 2024

PMI Survey: सितंबर में विनिर्माण और सेवा क्षेत्र का उत्पादन धीमा पड़ा, 2024 में अब तक का सबसे कमजोर आंकड़ा

Mon, 23 Sep 2024 03:23 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 23 Sep 2024 03:23 PM IST
सार

PMI Survey: एचएसबीसी फ्लैश इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स अगस्त में 60.7 से गिरकर 59.3 पर आ गया। सोमवार को जारी सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई। सर्वेक्षण में एचएसबीसी फ्लैश इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में भी गिरावट आई। यह अगस्त में 57.5 से घटकर 56.7 पर आ गया।

विज्ञापन
India's composite PMI growth slows in September, marking slowest growth in 2024
भारतीय अर्थव्यवस्था। - फोटो : amarujala

विस्तार

भारत के विनिर्माण और सेवा क्षेत्रों में संयुक्त उत्पादन में सितंबर में गिरावट आई। एचएसबीसी फ्लैश इंडिया कंपोजिट पीएमआई आउटपुट इंडेक्स अगस्त में 60.7 से गिरकर 59.3 पर आ गया। सोमवार को जारी सर्वेक्षण में यह जानकारी सामने आई। सर्वेक्षण में एचएसबीसी फ्लैश इंडिया मैन्युफैक्चरिंग पीएमआई में भी गिरावट आई। यह अगस्त में 57.5 से घटकर 56.7 पर आ गया। 

विज्ञापन


इस सर्वेक्षण में कारखाने की व्यावसायिक स्थितियों का आकलन किया जाता है। इसके तहत नए ऑर्डर, आउटपुट, रोजगार, आपूर्तिकर्ता का वितरण समय और इन्वेंट्री स्तरों को ध्यान में रखा जाता है। सर्वेक्षण में कहा गया है कि उत्पादन और नए ऑर्डर में वृद्धि जारी रही, लेकिन यह गति 2024 की शुरुआत के बाद से सबसे धीमी थी। 
विज्ञापन


सर्वेक्षण में कहा गया है, "एसएंडपी ग्लोबल की ओर से संकलित नवीनतम एचएसबीसी 'फ्लैश' पीएमआई सर्वेक्षण ने सितंबर में भारत और निजी क्षेत्र में जारी मजबूत वृद्धि का संकेत दिया है, हालांकि 2024 में अब तक उत्पादन और नए ऑर्डर दोनों सबसे धीमी दरों पर बढ़े हैं।" इसमें कहा गया है कि इनपुट लागत और आउटपुट कीमतों दोनों के लिए मुद्रास्फीति दर अपेक्षाकृत कम रही, सेवा प्रदाताओं ने ढाई साल से अधिक समय में सबसे धीमी गति से अपने शुल्क बढ़ाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed