फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India's Bharti to buy 24.5% stake in BT from Altice

Airtel Deal: भारती ग्लोबल ने की बड़ी डील, ब्रिटेन की सबसे बड़ी मोबाइल कंपनी में खरीदेगी 24.5 फीसदी हिस्सेदारी

Mon, 12 Aug 2024 06:31 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Mon, 12 Aug 2024 06:31 PM IST
सार

Airtel-BT Deal: बीटी ने 1997 में भारती एयरटेल में 21 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी और अब इस प्रतिष्ठित ब्रिटिश कंपनी में 24.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का भारती का कदम भारतीय दूरसंचार समूह के लिए एक निर्णायक क्षण है।

विज्ञापन
India's Bharti to buy 24.5% stake in BT from Altice
सुनील मित्तल - फोटो : ANI

विस्तार

दूरसंचार क्षेत्र के दिग्गज सुनील भारती मित्तल का समूह ब्रिटेन की सबसे बड़ी ब्रॉडबैंड और मोबाइल कंपनी बीटी समूह में करीब चार अरब डॉलर में 24.5 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा। कंपनी के बयान के अनुसार, भारती एंटरप्राइजेज की अंतरराष्ट्रीय निवेश इकाई भारती ग्लोबल, पैट्रिक ड्राही की अल्टाइस से बीटी समूह में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी तुरंत खरीदेगी और शेष हिस्सेदारी आवश्यक नियामकीय मंजूरी मिलने के बाद हासिल करेगी।

विज्ञापन


हालांकि, कंपनी ने सौदे के आकार का खुलासा नहीं किया लेकिन बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि बीटी के करीब 15 अरब अमेरिकी डॉलर के मूल्यांकन पर यह सौदा लगभग चार अरब डॉलर के आसपास बैठ सकता है।
विज्ञापन


भारती, भारत की दूसरी सबसे बड़ी दूरसंचार कंपनी है जिसके करीब 40 करोड़ ग्राहक हैं। इसका बीटी के साथ पहले भी नाता रहा है। बीटी के पास 1997 से 2001 तक भारती एयरटेल में 21 प्रतिशत की हिस्सेदारी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी न तो बीटी के संपूर्ण अधिग्रहण के लिए कोई प्रस्ताव देने को इच्छुक है, न ही वह उसके निदेशक मंडल में कोई स्थान चाहती है। अरबपति ड्राही द्वारा नियंत्रित निवेश समूह अल्टाइस, बीटी से बाहर निकल रहा है क्योंकि यह अधिक कर्ज के संकट जूझ रहा है। इसने सबसे पहले 2021 में बीटी में हिस्सेदारी ली थी। इसके बाद 12 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की जिससे उसकी हिस्सेदारी बढ़कर 24.5 प्रतिशत हो गई।

अल्टाइस के पहली बार निवेशक बनने के बाद से बीटी के शेयरों में करीब एक-तिहाई की गिरावट आई है। भारती ने बयान में कहा, "भारती ग्लोबल, दूरसंचार डिजिटल अवसंरचना तथा अंतरिक्ष संचार में विश्वस्तरीय कंपनियों वाले अग्रणी भारतीय कारोबार समूह भारती एंटरप्राइजेज की अंतरराष्ट्रीय निवेश इकाई है। उसने अल्टाइस यूके से बीटी समूह की 24.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने के लिए एक समझौता किया है।"

बीटी ने 1997 में भारती एयरटेल में 21 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की थी और अब इस प्रतिष्ठित ब्रिटिश कंपनी में 24.5 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल करने का भारती का कदम भारतीय दूरसंचार समूह के लिए एक निर्णायक क्षण है।

भारती एंटरप्राइजेज के चेयरमैन सुनील भारती मित्तल ने कहा, "भारती और ब्रिटिश टेलीकॉम (बीटी) के बीच दो दशक से भी अधिक पुराना संबंध है। बीटी के 1997-2001 तक भारती एयरटेल लिमिटेड के निदेशक मंडल में दो सदस्य थे और उसके पास 21 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। भारती समूह के इतिहास में आज यह एक महत्वपूर्ण क्षण है क्योंकि हम बीटी में निवेश कर रहे हैं, जो प्रतिष्ठित ब्रिटिश कंपनी है।"

भारती ग्लोबल के प्रबंध निदेशक श्रवण भारती मित्तल ने कहा, "हम डिजिटल बुनियादी ढांचे से लेकर सॉफ्टवेयर तक प्रौद्योगिकी की दुनिया में वैश्विक निवेश के अवसरों पर गौर करते हैं। भारती के साथ लंबे समय से जुड़े होने के कारण हम बीटी को अच्छी तरह जानते हैं, इसलिए हमें कंपनी में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी हासिल करने का यह अवसर पाकर खुशी हो रही है।"

उन्होंने कहा कि भारती का मानना है कि बीटी दूरसंचार क्षेत्र, विशेषकर घरेलू ब्रॉडबैंड सेवाओं में नेतृत्व के लिए तैयार है। इस बीच, बीटी समूह ने एक अलग बयान में कहा कि भारती का निवेश ब्रिटिश दूरसंचार कंपनी के भविष्य तथा इसकी रणनीति में विश्वास का एक मजबूत संकेत है।

बीटी की मुख्य कार्यकारी एलिसन किर्कबी ने कहा, "हम ऐसे निवेशकों का स्वागत करते हैं जो हमारे व्यवसाय के दीर्घकालिक मूल्य को पहचानते हैं और भारती ग्लोबल की ओर से किया गया यह निवेश बीटी समूह के भविष्य तथा हमारी रणनीति में विश्वास का एक बड़ा संकेत है।"


इस लेनदेन के संबंध में बार्कलेज बैंक पीएलसी ने अपने निवेश बैंक के जरिये एकमात्र वित्तीय सलाहकार के रूप में कार्य किया। लिंकलेटर एलएलपी ने भारती ग्लोबल के लिए कानूनी सलाहकार की भूमिका निभाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed