फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India Rich List: Top 100 Indian Billionaires Wealth Drops 9 Percentage; Reasons Explained here

India Rich List: देश के शीर्ष-100 अमीरों की संपत्ति इस साल नौ फीसदी घटी; 12% घटी अंबानी की दौलत; जानिए कारण

Fri, 10 Oct 2025 05:49 AM IST
शिवम गर्ग अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 10 Oct 2025 05:49 AM IST
सार

देश के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की कुल संपत्ति इस साल 9% घटकर 1 लाख करोड़ डॉलर हो गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी की दौलत 12% कम हुई है, जबकि गौतम अदाणी 92 अरब डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर बने हुए हैं।

विज्ञापन
India Rich List: Top 100 Indian Billionaires Wealth Drops 9 Percentage; Reasons Explained here
देश के टॉप-10 अरबपतियों की सूची - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

देश के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की संयुक्त संपत्ति इस साल 9 फीसदी घटकर एक लाख करोड़ डॉलर (88 लाख करोड़ रुपये) रह गई है। यह किसी भी वर्ष की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है। लगभग 100 अरब डॉलर का यह सामूहिक नुकसान पिछले वर्ष के आकलन के बाद से कमजोर होते रुपये और सेंसेक्स में 3 फीसदी की गिरावट के दोहरे दबाव को दर्शाता है।

विज्ञापन


कमजोर होते रुपये और सेंसेक्स में तीन फीसदी की गिरावट बड़ा कारण
विश्लेषकों के मुताबिक, यह गिरावट इस बात का भी संकेत है कि वैश्विक बाजार में अस्थिरता, सीमित पूंजी निवेश और निवेशकों की सुस्त धारणा ने ऊर्जा और प्रौद्योगिकी से लेकर विनिर्माण और बुनियादी ढांचे तक, सभी क्षेत्रों के भारतीय अरबपतियों की किस्मत को कैसे प्रभावित किया है। फोर्ब्स की सूची में शामिल लगभग दो-तिहाई लोग पिछले वर्ष की तुलना में कम समृद्ध हैं। इससे पता चलता है कि इस वर्ष की वित्तीय चुनौतियों ने देश के सबसे बड़े व्यावसायिक घरानों को भी नहीं बख्शा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- TCS layoff: टीसीएस ने छंटनी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सिर्फ एक प्रतिशत कर्मचारियों पर पड़ा असर
विज्ञापन
विज्ञापन


मुकेश अंबानी अमीरों की सूची पर शीर्ष में
अमीरों की नेटवर्थ में भारी गिरावट के बावजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी शीर्ष पर हैं। हालांकि, उनकी संपत्ति 12 फीसदी घटी है। दूसरे स्थान पर गौतम अदाणी और उनके परिवार की संयुक्त संपत्ति 92 अरब डॉलर है। भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा सितंबर में हिंडनबर्ग के आरोपों को खारिज किए जाने के बाद अदाणी की संपत्ति स्थिर बनी हुई है। ओपी जिंदल समूह की चेयरपर्सन सावित्री जिंदल की संपत्ति 3.5 अरब डॉलर घटी है। भारती एयरटेल के सुनील मित्तल की संपत्ति 3.5 अरब डॉलर बढ़ी है। वे अब चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। इससे पहले वे 2008 में भी इसी स्थान पर थे। एचसीएल के संस्थापक शिव नाडर की भी संपत्ति घटी है।

ये भी पढ़ें:- Report: 15 लाख करोड़ रुपये तक पहुंचेगा संगठित गोल्ड लोन बाजार; सोने की बढ़ती कीमतों से लगातार बढ़ रहा है मूल्य

देश के शीर्ष दस अरबपतियों की संपत्ति

  • मुकेश अंबानी-105 अरब डॉलर
  • गौतम अदाणी-92 अरब डॉलर
  • सावित्री जिंदल-40.2 अरब डॉलर
  • सुनील मित्तल-34.2 अरब डॉलर
  • शिव नाडर-33.2 अरब डॉलर
  • आरके दमानी-28.2 अरब डॉलर
  • दिलीप संघवी-26.2 अरब डॉलर
  • बजाज परिवार-21.8 अरब डॉलर
  • साइरस पूनावाला-21.4 अरब डॉलर
  • केएम बिड़ला-20.7 अरब डॉलर
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed