फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India retains Category 1 status under FAA aviation safety assessment prog to help boost airlines expansion

Aviation Safety: विमानन सुरक्षा मूल्यांकन कार्यक्रम के तहत भारत का श्रेणी-1 का दर्जा बरकरार; जानें इसका फायदा

Wed, 12 Apr 2023 10:51 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 12 Apr 2023 10:51 PM IST
सार

इससे कुछ महीने पहले अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) ने अपने ऑडिट में भारत की सुरक्षा रैंकिंग में सुधार किया था। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक ट्वीट में कहा कि विमानन सुरक्षा निरीक्षण के लिए भारत के मानक दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बने हुए हैं! बधाई हो।

विज्ञापन
India retains Category 1 status under FAA aviation safety assessment prog to help boost airlines expansion
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

विमानन सुरक्षा को लेकर भारत के लिए बड़ी खबर आ रही है। अमेरिका के संघीय विमानन प्रशासन (एफएए) के विमानन सुरक्षा मूल्यांकन कार्यक्रम के तहत भारत दर्जा बरकरार रखा गया है। एफएए के कार्यक्रम के तहत भारत का श्रेणी-1 का दर्जा अब भी बरकरार है। इस दर्जे से भारतीय विमानन कंपनियों को अपने विदेशी कार्यक्रमों (विमान संचालन) का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


इससे कुछ महीने पहले अंतरराष्ट्रीय नागरिक उड्डयन संगठन (आईसीएओ) ने अपने ऑडिट में भारत की सुरक्षा रैंकिंग में सुधार किया था। नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक ट्वीट में कहा कि विमानन सुरक्षा निरीक्षण के लिए भारत के मानक दुनिया में सर्वश्रेष्ठ बने हुए हैं! बधाई हो।
विज्ञापन


इसके क्या मायने?
एफएए अपने अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा मूल्यांकन (आईएएसए) कार्यक्रम के तहत यह तय करता है कि क्या किसी देश की विमानन कंपनियां आईसीएओ के सुरक्षा मानकों का अनुपालन करती है या नहीं। इनमें उन विमानन कंपनियों को शामिल किया जाता है, जो अमेरिका में परिचालन करना चाहती हैं। आईएएसए कार्यक्रम अंतरराष्ट्रीय विमानन सुरक्षा मानकों का पालन करने की देश की क्षमता और कर्मियों के लाइसेंस, विमान के संचालन और उड़ान योग्यता के संबंध में तय गतिविधियों पर आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीजीसीए ने कही यह बात
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने एक बयान में कहा कि हर पहलू का मूल्यांकन करने और इसके बाद कई स्तर के विचार-विमर्श के बाद नतीजे सामने आए हैं। उस आधार पर  एफएए ने बुधवार को बताया कि भारत विमानन सुरक्षा निरीक्षण के तहत अंतरराष्ट्रीय मानकों पर खरा उतरता है। भारत एफएए आईएएसए की श्रेणी-1 में बना हुआ है। इसका अंतिम मूल्यांकन जुलाई 2018 में किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed